1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित शर्मा ने ध्वस्त कर दिया अपना ही रिकॉर्ड, ताबड़तोड़ बैटिंग कर बनाया कीर्तिमान

रोहित शर्मा ने ध्वस्त कर दिया अपना ही रिकॉर्ड, ताबड़तोड़ बैटिंग कर बनाया कीर्तिमान

 Published : Mar 30, 2026 07:20 am IST,  Updated : Mar 30, 2026 07:20 am IST

रोहित शर्मा ने आईपीएल 2026 के अपने पहले ही मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी कर अपना साल 2015 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मुंबई इंडियंस ने केकेआर को आसानी से हराने में कामयाबी हासिल की है।

rohit sharma- India TV Hindi
रोहित शर्मा Image Source : AP

रोहित शर्मा ने आईपीएल 2026 के पहले ही मैच में जबरदस्त बल्लेबाजी की और अपनी टीम को मैच जिता दिया। रोहित ने उसी अंदाज में बल्लेबाजी की, जिसके लिए वे जाने और पहचाने जाते हैं। उन्होंने ताबड़तोड़ बैटिंग कर चौके और छक्कों की झड़ी सी लगा दी। इसके साथ ही रोहित शर्मा ने अपना वो रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है, जो उन्होंने साल 2025 में बनाया था। रोहित शर्मा ने आईपीएल में अपना सबसे तेज अर्धशतक लगाने में कामयाबी हासिल की है। 

पहले बैटिंग कर केकेआर ने बनाए थे 220 रन

आईपीएल के दूसरे मैच में जब केकेआर और मुंबई इंडियंस की टीमें आमने सामने आईं तो पहले बैटिंग करते हुए केकेआर ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 220 रन बना दिए। अब मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 221 रन बनाने थे। ये एक आसान लक्ष्य नहीं था। इसे हासिल करने के लिए जरूरी था कि मुंबई की ओपनिंग जोड़ी धमाकेदार बल्लेबाजी करे। इसके बाद जब रोहित शर्मा और रियान रिकल्टन की जोड़ी मैदान में उतरी तो ठीक वैसी बल्लेबाजी हुई, जिसकी उम्मीद की जा रही थी। पहले दो ओवर छोड़ दिए जाएं तो दोनों ने जबरदस्त बल्लेबाजी का मुजायरा पेश किया। 

रोहित शर्मा और रियान रिकल्टन के बीच 148 रनों की साझेदारी

सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और रियान रिकल्टन के बीच पहले विकेट के लिए 148 रनों की पार्टनरशिप हुई। ये मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में तीसरे सबसे बड़ी साझेदारी है और पहले विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी पार्टनरशिप है। साल 2012 में रोहित शर्मा और हर्षल गिब्स के बीच नाबाद 167 रनों की भागेदारी हुई थी, जो पहले नंबर पर है। साल 2012 में ही सचिन तेंदुलकर और ड्वोन स्मिथ के बीच पहले विकेट के लिए नाबाद 163 रनों की साझेदारी दूसरे नंबर पर आती है। अब रोहित और रियान का नंबर तीसरे स्थान पर आ गया है। साल 2024 में सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने मिलकर चौथे विकेट के लिए नाबाद 143 रन जोड़े थे। जो अब पीछे छूट गए हैं। 

रोहित शर्मा ने आईपीएल में लगाया अपना सबसे तेज अर्धशतक

इस बीच रोहित शर्मा ने अपना अर्धशतक पूरा किया, इसके बाद वे शतक की ओर भी बढ़ते हुए नजर आ रहे थे, लेकिन इससे चूक गए। रोहित ने केवल 23 बॉल पर ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। जो उनका आईपीएल में सबसे तेज पचास है। इससे पहले उन्होंने साल 2015 में सीएसके के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डेंस में 25 बॉल पर अर्धशतक लगाने में कामयाबी हासिल की थी, जिसे उन्होंने खुद ही पीछे छोड़ दिया है। रोहित ने 38 बॉल पर 78 रनों की धमाकेदार पारी खेली। इसमें छह छक्के और छह चौके शामिल रहे। रोहित ने 200 से अधिक के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। रोहित का पहले ही मैच में जबरदस्त बल्लेबाजी करना टीम के लिए अच्छी खबर है। अगर रोहित का बल्ला यूं ही चला तो टीम जीत दर्ज करती चली जाएगी। 

यह भी पढ़ें 

IPL 2026 Points Table: RCB और MI ने जीते अपने पहले मैच, अंक तालिका में किस टीम ने मारी बाजी

मुंबई इंडियंस ने खत्म किया 4742 दिनों का लंबा वनवास, IPL में ऐसा करने वाली बनी पहली टीम

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल