1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2026 Points Table: RCB और MI ने जीते अपने पहले मैच, अंक तालिका में किस टीम ने मारी बाजी

IPL 2026 Points Table: RCB और MI ने जीते अपने पहले मैच, अंक तालिका में किस टीम ने मारी बाजी

 Published : Mar 30, 2026 06:49 am IST,  Updated : Mar 30, 2026 06:51 am IST

आईपीएल के नए सीजन की शुरुआत के साथ ही अं​क तालिका में भी हलचल शुरू हो गई है। मुंबई और आरसीबी ने अपने मैच जीते हैं, लेकिन पहले नंबर पर कौन सी टीम है, ये जान लीजिए।

IPL 2026 Points Table- India TV Hindi
IPL 2026 अंक तालिका Image Source : GETTY

आईपीएल 2026 का आगाज हो चुका है। पहले दो मैच हो गए हैं। इसके साथ ही इस साल की अंक तालिका में भी हलचल शुरू हो चुकी है। आईपीएल की मौजूदा चैंपियन आरसीबी ने अपना पहला मैच जीतकर अच्छी शुरुआत की है, वहीं दूसरी ओर पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने भी अपना मुकाबला जीतने में कामयाबी हासिल की है। इस बीच सवाल ये है कि दोनों टीमों ने अपने मैच जीते हैं, लेकिन अंक तालिका में किसने बाजी मारी है। ये जानना भी जरूरी हो जाता है। 

आरसीबी और एसआरएच के बीच खेला गया पहला मैच, बेंगलुरु की टीम ने दर्ज की जीत

इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन का पहला मैच मौजूदा चैंपियन आरसीबी और एसआरएच के बीच हुआ। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 201 रन का बड़ा स्कोर बनाया। इसके बाद जब आरसीबी की टीम मैदान पर उतरी तो उसने केवल 15.4 ओवर में चार विकेट खोकर 203 रन बना लिए और मैच जीत लिया। टीम के लिए अच्छी बात ये रही कि उसने 16वें ओवर में ही 200 से अधिक का लक्ष्य हासिल कर लिया। जो उसके लिए आगे जाकर काफी फायदे का सौदा साबित होगा। 

मुंबई इंडियंस ने अपने पहले मुकाबले में केकेआर को पीटा

इसके बाद दूसरा मैच मुंबई इंडियंस और केकेआर के बीच हुआ। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर मे 4 विकेट के नुकसान पर 220 रन बना दिए। जब मुंबई इंडियंस की टीम ​ बैटिंग के लिए उतरी तो उसने 19.1 ओवर में 4 विकेट पर 224 रन बनाकर मैच जीत लिया। मुंबई के लिए यही एक बड़ी बात रही कि टीम ने इस सीजन का पहला मैच जीतने मे कामयाबी हासिल की है। जो उसे कई साल बाद नसीब हुई है। इससे पहले टीम ​कई साल से अपना पहला मैच हारती रही है, जो सिलसिला अब टूट गया है। 

अंक तालिका में आरसीबी पहले नंबर पर, मुंबई दूसरे पर

इस बीच अंक ता​लिका की बात की जाए तो आरसीबी ने अपना मैच जीतकर दो अंक तो ​हासिल किए ही हैं, साथ ही टीम का नेट रन रेट भी काफी अच्छा है। टीम का नेट रन रेट इस वक्त 2.907 का है, जो काफी अच्छा कहा जा सकता है। टीम ने तेजी से रन बनाकर मैच जीता है, इसका फायदा उसे मिलते हुए नजर आ रहा है। इसके बाद मुंबई की टीम दूसरे नंबर पर है। उसके पास दो अंक हैं, टीम का नेट रन रेट 0.687 का है। टीम ने 20वें ओवर में जाकर मैच जीता है, इसलिए उसका नेट रन रेट उतना अच्छा नहीं है। अब आज सीएसके और राजस्थान की टीमें आमने सामने होंगी, जो टीम जीतेगी, उसके भी पास दो अंक हो जाएंगे। 

यह भी पढ़ें 

मुंबई इंडियंस ने खत्म किया 4742 दिनों का लंबा वनवास, IPL में ऐसा करने वाली बनी पहली टीम

रोहित शर्मा ने IPL 2026 सीजन की धुरंधर शुरुआत, विराट कोहली को इस मामले में छोड़ा पीछे

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल