1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. KKR की हार का सबसे बड़ा विलेन कौन है, एक खिलाड़ी ने कर दिया खेल

KKR की हार का सबसे बड़ा विलेन कौन है, एक खिलाड़ी ने कर दिया खेल

 Published : Mar 30, 2026 09:31 am IST,  Updated : Mar 30, 2026 09:31 am IST

केकेआर की टीम आईपीएल 2026 का पहला मैच मुंबई से हार गई। इसके साथ ही टीम की कमजोर कड़ी भी सामने आ गई है। जिस खिलाड़ी पर सबसे ज्यादा भरोसा था, वही दगा दे गया।

cameron green- India TV Hindi
कैमरन ग्रीन Image Source : AP

केकेआर यानी कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आईपीएल 2026 का आगाज अच्छा नहीं रहा। टीम को अपने पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा है। पहले ही मैच में टीम की कलई खुलकर सामने आ गई है कि वो कितनी मजबूत है। इस बीच सबसे बड़ा सवाल ये भी है कि टीम की हार का सबसे बड़ा विलेन है कौन। किस खिलाड़ी की वजह से टीम को इस करारी हार का सामना करना पड़ा। दरअसल एक अकेले खिलाड़ी ने जो खेल किया, उसकी वजह से केकेआर का ये हाल हुआ है। 

कैमरन ग्रीन का नहीं चला बिल्कुल भी बल्ला

आईपीएल 2026 के पहले मैच में केकेआर की हार के लिए सीधे तौर पर कैमरन ग्रीन जिम्मेदार माने जा सकते हैं। केकेआर ने उन्हें बहुत मोटी रकम देकर अपने पाले में किया था, लेकिन उन्होंने ना तो रन बनाए और गेंदबाजी के लिए तो आए ही नहीं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ जब केकेआर की टीम पहले बैटिंग के लिए उतरी तो कप्तान अजिंक्य रहाणे और फिन ऐलन ने अच्छी शुरुआत दे दी थी। जब फिन ऐलन आउट हुए, तब तक टीम ने छठे ओवर में 69 रन बना लिए थे। इसके बाद तीसरे नंबर पर ​कैमरन ग्रीन खेलने के लिए उतरे। 

10 बॉल पर केवल 18 रन  बनाकर आउट हो गए कैमरन ग्रीन

जब कैमरन ग्रीन बल्लेबाजी के लिए आए तो ज्यादा दिक्कत नहीं थी। पावरप्ले में जरूर रन बना चुके ​थे, वहीं अजिंक्य रहाणे अच्छी बैंटिंग कर रहे ​थे, लेकिन ग्रीन उनका साथ तक नहीं दे पाए। कैमरन ग्रीन 10 बॉल पर केवल 18 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने केवल एक चौका और एक छक्का लगाया। जबकि केकेआर ने उन पर मोटी रकम खर्च की है। बैटिंग में तो ग्रीन नहीं ही चले, उसके बाद उम्मीद थी कि वे गेंदबाजी में कुछ काम करेंगे, लेकिन वे गेंदबाजी के लिए आए ही नहीं। हार के बाद कप्तान रहाणे से जब पूछा गया कि ग्रीन ने बॉलिंग क्यों नहीं की तो इस पर उन्होंने कहा कि इसका जवाब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया दे सकता है। 

केकेआर ने ग्रीन के लिए खर्च किए थे 25 करोड़ से अधिक रुपये

कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल की नीलामी के दौरान कैमरून ग्रीन को 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। तब उम्मीद की जा रही थी कि वे टीम के लिए एक मैच विनर बनकर सामने आएंगे। लेकिन पहले ही मैच में उन्होंने बता दिया है कि वे मैच विनर नहीं, बल्कि टीम की हार के सबसे बड़े विलेन हैं। हालांकि अभी तो करीब करीब पूरा सीजन बाकी है। देखना दिलचस्प होगा कि बचे हुए मैचों में केकेआर की टीम और खुद कैमरन ग्रीन कैसा प्रदर्शन करते हैं। 

यह भी पढ़ें 

पीएसएल में हो रही है बॉल टैम्परिंग, खुल गई थर्ड क्लास लीग की पोल

MS Dhoni Update: क्या एमएस धोनी आज का मैच नहीं खेलेंगे, जान लीजिए ताजा अपडेट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल