1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. CSK vs PBKS: कौन जीतेगा आज का मैच, अब तक रही है बराबरी की टक्कर

CSK vs PBKS: कौन जीतेगा आज का मैच, अब तक रही है बराबरी की टक्कर

सीएसके और पीबीकेएस की टीमें आज आईपीएल में आमने सामने होने वाली हैं। कौन सी टीम मैच जीतेगी, इसकी संभावनाएं जानते हैं। मैच शाम को साढ़े सात बजे से चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा।

सीएसके बनाम पंजाब किंग्स- India TV Hindi
Image Source : AP CSK vs PBKS

चेन्नई सुपरकिंग्स और पंजाब किंग्स के ​बीच आज आईपीएल का अहम मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच दोनों टीमों के लिए अहम है। खास तौर पर चेन्नई के लिए जो अपना मैच हार चुकी है। वहीं पंजाब की टीम अपना पहला मुकाबला जीतकर यहां पहुंची है। ये मैच सीएसके के होम ग्राउंड यानी एमए चिदंबरम स्टेडियम पर खेला जाएगा। इस बीच चलिए जरा जानने की कोशिश करते हैं कि आज का मैच कौन सी टीम जीतेगी। 

आज शाम साढ़े सात बजे से चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा चेन्नई बनाम पंजाब मुकाबला

आईपीएल में आज रुतुराज गायकवाड की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स और श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स की टीमें आमने सामने होने जा रही हैं। मुकाबला शाम साढ़े सात बजे चेपॉक स्टेडियम में खेला जाना है। ये आईपीएल के इस सीजन का सातवां मैच है। यानी अब आईपीएल को पूरा सप्ताह होने वाला है। इस बीच अगर आज के मैच की भविष्यवाणी देखें तो पता चलता है कि पंजाब किंग्स का पलड़ा थोड़ा सा भारी है। भले ही चेन्नई की टीम अपने घर में खेल रही हो, लेकिन इसके बाद भी टीम पीछे दिखाई देती है। 

आज फिर से पंजाब के जीतने की ज्यादा संभावना, ज्यादा पीछे नहीं है चेन्नई की टीम

इस बीच अगर गूगल स्पोर्ट्स डाटा और प्रिडिक्शन की बात की जाए तो आज का मैच 54 फीसदी पंजाब की टीम जीतती हुई नजर आ रही है, वहीं सीएसके की टीम 46 प्र​तिशत तक मैच जीत सकती है। यानी हल्का ही सही पंजाब का पलड़ा भारी है। पंजाब ने अपने पहले ही मैच में गुजरात टाइटंस को हराकर अपने मिशन की अच्छी शुरुआत की है। दोनों टीमों के बीच जो मैच हुए हैं, उसमें दोनों ने 16.16 मैच जीते हैं, यानी मामला बराबरी का है। लेकिन पिछले सात मैचों पर नजर डालें तो पता चलता है कि इसमें से छह मैच पंजाब किंग्स ने जीते हैं और एक ही मैच सीएसके की टीम जीत पाई है। 

एमएस धोनी और डेवाल्ड ब्रेविस को मिस करेगी सीएसके की टीम

ये बात सही है कि चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम अपने घर में खेलेगी, इसका उसे फायदा मिल सकता है। लेकिन पिछला मैच टीम राजस्थान से काफी बुरी तरह से हारकर आ रही है। टीम की सबसे बड़ी दिक्कत ये है कि धोनी अभी तक पूरी तरह से फिट नहीं हैं और वे आज का मैच भी शायद मिस करने वाले हैं। साथ ही दुनिया के आक्रामक बल्लेबाजों में शुमार डेवाल्ड ब्रेविस भी टीम के साथ नहीं हैं। जो टीम को कहीं ना कहीं कमजोर कर रहा है। 

संजू सैमसन और रुतुराज गायकवाड को खेलनी होगी बड़ी पारी

इस बीच ध्यान रखने वाली बात ये है कि चेन्नई की टीम अपने घर में बिल्कुल अलग नजर आती है। लेकिन पंजाब की टीम जिस तरह की अभी दिखाई देती है। पिछले कुछ साल के हेड टू हेड रिकॉर्ड और टीम फॉर्मेशन जिस तरह का है, उससे पंजाब की टीम बाजी मारती हुई दिखती है। इस बीच सीएसके की जीत का दारोमदार संजू सैमसन और कप्तान रुतुराज गायकवाड पर होगा, अगर ये बल्लेबाज सस्ते में आउट हो गए तो सीएसके के लिए मुश्किल खड़ी होगी। 

यह भी पढ़ें 

अभिषेक शर्मा पर हो गया बड़ा एक्शन, आईपीएल ने क्यों ठोका बड़ा जुर्माना

KKR नहीं है तैयार, 14 साल बाद आईपीएल में देखना पड़ा ऐसा दिन

Latest Cricket News