1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. KKR नहीं है तैयार, 14 साल बाद आईपीएल में देखना पड़ा ऐसा दिन

KKR नहीं है तैयार, 14 साल बाद आईपीएल में देखना पड़ा ऐसा दिन

 Published : Apr 03, 2026 07:38 am IST,  Updated : Apr 03, 2026 07:38 am IST

केकेआर यानी कोलकाता नाइट राइडर्स को अपने दो मैच हार चुकी है। टीम को साल 2012 के बाद ये दिन देखना पड़ा है। हालांकि उस साल टीम ने खिताब भी अपने नाम किया है।

Kolkata Knight Riders- India TV Hindi
कोलकाता नाइट राइडर्स Image Source : AP

केकेआर का हाल खराब है। आईपीएल 2026 में जबरदस्त तैयारी के साथ उतरी टीम को अभी तक पहली जीत नसीब नहीं हुई है। जबकि टीम दो मैच खेल चुकी है। टीम को इस बार भी केकेआर की ठीक नजर आती है, लेकिन सही तालमेल के कारण ऐसा दिन देखने के लिए मिल रहा है। इस बीच कोलकाता नाइट राइडर्स को करीब 14 साल बाद ऐसा दिन देखना पड़ा है, जो टीम नहीं चाहती होगी। 

केकेआर का आगाज नहीं रहा आईपीएल के इस सीजन में अच्छा

अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आईपीएल का आगाज कुछ खास नहीं रहा। टीम को अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस ने बड़ी आसानी से छह विकेट से हरा​ दिया। इसके बाद दूसरे मैच की बात करें तो वहां सनराइजर्स हैदराबाद ने भी जबरदस्त खेल दिखाते हुए 65 रन से पीट दिया। यानी अब केकेआर इस साल के आईपीएल की पहली ऐसी टीम बन गई है, जो दो मैच खेलकर भी अभी तक अपना खाता नहीं खोल पाई है और अंक तालिका में काफी नीचे संघर्ष कर रही है। 

साल 2012 में भी पहले दो मैच हार गई थी केकेआर की टीम

इससे पहले साल 2012 में भी टीम के साथ ऐसा ही हुआ था। जब उसे पहले दो मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा था। उसके बाद अब जाकर यानी करीब 14 साल बाद ऐसा हो रहा है। इससे टीम के चैंपियन बनने की दावेदार कमजोर पड़ती हुई नजर आ रही है। आईपीएल का फॉर्मेट इस तरह का है कि यहां एक भी मैच हराने पर टीम संकट में फंस जाती है। इससे पहले भी आपने देखा होगा कि एक मैच हारने से टीम टॉप 4 से बाहर हो गई और एक मैच ज्यादा जीतने वाली टीम आगे निकल जाती है। 

दो मैच हारकर भी टीम ने जीता आईपीएल का खिताब

साल 2012 में कोलकाता को अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स से आठ विकेट से मात मिली थी। इसके बाद दूसरे मैच में टीम राजस्थान रॉयल्स से 22 रन से हारी थी। हालांकि तीसरे मुकाबले में वापसी करते हुए टीम ने आरसीबी को 42 रन से हराने में कामयाबी हासिल की थी। खास बात ये है कि उस साल टीम ने जबरदस्त वापसी करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया और वहां सीएसके को हराकर खिताब पर भी कब्जा किया था। 

अब सीधे सोमवार को मैच खेलेगी केकेआर की टीम

पहले दो मैच तो हो चुके हैं, जिसमें केकेआर की टीम हारी है। अब तीसरे मैच की बात करें तो टीम को अगला मैच 6 अप्रैल यानी सोमवार को खेलना है। जब पंजाब किंग्स से उसका मुकाबला होगा। ये मैच कोलकाता के ईडन गार्डेंस में ही खेला जाएगा। टीम के पास अभी वक्त और टीम को चाहिए कि वो अपनी रणनीति पर नए सिरे ​से विचार करे और जीत दर्ज करे। 

यह भी पढ़ें

IPL 2026 Points Table: नई अंक तालिका में जबरदस्त उलटफेर, छह टीमों के पास बराबर अंक

फिन एलन ने पहले ओवर में खोल दिए धागे, 24 रन जड़ बन गए IPL में ये कीर्तिमान बनाने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल