आईपीएल 2026 में अब अंक तालिका में जबरदस्त उलटफेर देखने के लिए मिल रहा है। दूसरा दौर शुरू हो चुका है। यानी अब टीमें अपने दूसरे मैच खेलना शुरू कर चुकी हैं। इस बीच छह टीमों के अब बराबर अंक हो गए हैं। केवल चार टीमें ऐसी हैं, जिनका अभी तक खाता नहीं खुला है। उसमें से एक टीम ऐसी है, जिसने दो मैच खेल लिए हैं, लेकिन अभी तक जीत नसीब नहीं हुई है। चलिए जरा अपडेट अंक तालिका पर एक नजर डाली जाए।
अंक तालिका में छह टीमों के बराबर दो दो अंक
इंडियन प्रीमियर लीग अंक तालिका में अब तक राजस्थान रॉयल्स, आरसीबी, दिल्ली कैपिटल्स मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद ऐसी टीमें हैं, जो अपना एक मैच जीत चुकी हैं। सनराइजर्स हैदराबाद को छोड़कर बाकी टीमों ने एक एक मैच ही खेला है। इसमें से राजस्थान रॉयल्स की टीम पहले नंबर पर है, क्योंकि उसक नेट रन रेट काफी अच्छा है। इसके बाद आरसीबी का नंबर आता है। दिल्ली कैपिटल्स तीसरे और मुंबई इंडिसंस की टीम नंबर चार पर है। पंजाब किंग्स नंबर 5 और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम नंबर 6 पर काबिज है।
चार टीमों का अब तक नहीं खुला है खाता
गुजरात टाइटंस, एलएसजी, केकेआर और सीएसके को अभी तक जीत नहीं मिली है। केकेआर की हालत ज्यादा खराब है, क्योंकि इस टीम ने दो मैच खेले हैं और अभी तक पहली जीत की तलाश है। अंक तालिका में सबसे आखिरी नंबर पर सीएसके है, क्योंकि उसका खाता तो नहीं ही खुला है, साथ ही उसका नेट रन रेट भी काफी खराब है। अब आज यानी 3 अप्रैल शुक्रवार को पंजाब किंग्स और सीएसके का मुकाबला है। अगर पंजाब की टीम जीती तो वो चार अंक लेकर टॉप पर पहुंच जाएगी, वहीं अगर सीएसके जीती तो उसका खाता खुल जाएगा और टीम आखिरी नंबर पर नहीं रहेगी।
एसआरएच ने केकेआर को 65 रन से हराया
गुरुवार को खेले गए मुकाबले में एसआरएच यानी सनराइजर्स हैदराबाद ने केकेआर को हराकर अपना पहला मैच जीत लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआरएच ने आठ विकेट पर 226 रन बनाए थे। इसके बाद जब केकेआर की टीम बैटिंग के लिए उतरी तो वो 16 ओवर में केवल 161 रन बनाकर ही पूरी टीम आउट हो गई। इस तरह से हैदराबाद ने 65 रन से मैच जीतने में कामयाबी हासिल कर ली।
यह भी पढ़ें
रिंकू सिंह ने आंद्रे रसेल को छोड़ा पीछे, KKR के लिए IPL में इस मामले में पहुंचे नंबर-1 की पोजीशन पर