A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. RCB vs CSK: बेंगलुरु में RCB और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड

RCB vs CSK: बेंगलुरु में RCB और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड

IPL 2026 के 11वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना करने उतरेगी। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी।

RCB vs CSK- India TV Hindi
Image Source : AFP आरसीबी बनाम चेन्नई

RCB vs CSK Head to Head: IPL के इतिहास में जब भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने होती हैं, तो मुकाबला सिर्फ एक मैच नहीं बल्कि एक हाई-वोल्टेज जंग बन जाता है। IPL 2026 के 11वें मैच में दोनों टीमें भिड़ने के लिए तैयार हैं। ऐसे में खेल का रोमांच अपने चरम पर होगा। इस सीजन डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत से अपने अभियान का आगाज किया। RCB ने अपने पहले ही मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को धूल चटाई। अब RCB अपने दूसरे मैच में CSK का सामना करने के लिए तैयार हैं।

दूसरी तरफ, 5 बार की चैंपियन CSK की टीम अब तक जीत का स्वाद नहीं चख पाई है। लगातार 2 मैच हारने के चलते चेन्नई की टीम मुश्किल में नजर आ रही है। CSK के लिए गेंदबाजी विभाग का कमजोर होना चिंता का विषय बना हुआ है। ऐसे में मेहमान CSK के लिए बेंगलुरु में RCB की चुनौती से पार पाना आसान नहीं होगा। 

हेड-टू-हेड में CSK आगे

अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 35 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने 21 मैच जीते हैं। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 13 मैचों में जीत मिली है, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। आंकड़े साफ बताते हैं कि इस राइवलरी में CSK का पलड़ा भारी रहा है। हालांकि, पिछले कुछ सीजन में तस्वीर थोड़ी बदली है। हाल के 5 मुकाबलों में RCB ने 3 जीत दर्ज कर CSK को कड़ी टक्कर दी है। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुकाबला काफी कांटे का रहा है, जहां RCB ने 6 और CSK ने 5 मैच जीते हैं।

आंकड़ों के लिहाज से चेन्नई सुपर किंग्स का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में दबदबा साफ नजर आता है, लेकिन हाल के प्रदर्शन को देखें तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु तेजी से अंतर कम कर रही है। ऐसे में आने वाले मुकाबलों में यह जंग और भी रोमांचक होने वाली है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:-

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), अभिनंदन सिंह, भुवनेश्वर कुमार, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, रसिख डार, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, विराट कोहली, वेंकटेश अय्यर, मंगेश यादव, कनिष्क चौहान, विहान मल्होत्रा, विक्की ओस्तवाल, सात्विक देसवाल। 

चेन्नई सुपर किंग्स: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, एमएस धोनी, मुकेश चौधरी, रामकृष्ण घोष, संजू सैमसन, शिवम दुबे, श्रेयस गोपाल, खलील अहमद, आयुष म्हात्रे, उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, राहुल चाहर, सरफराज खान, अमन खान।

यह भी पढ़ें

SRH vs LSG: सनराइजर्स हैदराबाद के सामने घर पर लखनऊ की चुनौती, Head To Head में ऐसा रहा है रिकॉर्ड

IPL 2026: ऑरेंज कैप पर समीर रिजवी का कब्जा, रोहित शर्मा टॉप-5 की लिस्ट में कहां?

Latest Cricket News