IPL 2026 Orange Cap List: IPL 2026 में अब तक 9 मुकाबले खेले जा चुके हैं। 4 अप्रैल को जारी टूर्नामेंट में दो-दो मैच खेले गए। पहला मैच दिल्ली और मुंबई के बीच हुआ, वहीं दिन का दूसरा मुकाबला गुजरात और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इन दो मैचों के बाद ऑरेंज कैप की रेस में जबरदस्त उठा पटक देखने को मिली है। आज के दिन में कुछ देर के लिए ऑरेंज कैप रोहित शर्मा के पास आया था। वहीं कुछ ही देर बाद इस रेस में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज समीर रिजवी उनसे आगे निकल गए।
किसने बनाए हैं अब तक IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन
IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो वहां टॉप पर इस वक्त दिल्ली के बल्लेबाज समीर रिजवी का नाम है। उन्होंने अब तक इस सीजन दो मैचों में 160 की औसत से 160 रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस के धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा का नाम मौजूद है। रोहित ने अब तक दो मैचों में 113 रन बनाए हैं। पंजाब किंग्स के बल्लेबाज कूपर कोनोली लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। वह अब तक दो मैचों में 108 रन जड़ चुके हैं। केकेआर के अंगकृश रघुवंशी दो मैचों में 103 रन बना चुके हैं और वो इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है। वहीं पांचवें नंबर पर ईशान किशन का नाम है। उन्होंने दो मैचों में 94 रन बनाए हैं।
IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
- समीर रिजवी (दिल्ली कैपिटल्स): 160 रन
- रोहित शर्मा (मुंबई इंडियंस): 113 रन
- कूपर कोनोली (पंजाब किंग्स): 108 रन
- अंगकृश रघुवंशी (केकेआर): 103 रन
- ईशान किशन (एसआरएच): 94 रन
दिल्ली ने मुंबई को हराया
दिल्ली और मुंबई के बीच खेले गए मैच की बात करें तो वहां DC की टीम ने छह विकेट से जीत दर्ज की। इस मैच में MI ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए थे। मुंबई के लिए इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 51 रन बनाए थे। जवाब में दिल्ली ने इस टारगेट को 18.1 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया था। दिल्ली की तरफ से समीर रिजवी ने 90 रनों की मैच विनिंग पारी खेली थी।
राजस्थान ने गुजरात के खिलाफ दर्ज की रोमांचक जीत
दूसरा मुकाबला जो राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया, वहां राजस्थान की टीम ने 6 रनों से जीत दर्ज की। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए थे। राजस्थान की तरफ से यशस्वी जायसवाल ने 55 और ध्रुव जुरेल ने 75 रन की पारी खेली। जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 204 रन ही बना सकी।
यह भी पढ़ें