1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. DC vs GT: कौन सी टीम जीतेगी आज का मुकाबला, बारिश हुई तो किसे होगा फायदा

DC vs GT: कौन सी टीम जीतेगी आज का मुकाबला, बारिश हुई तो किसे होगा फायदा

दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस की टीमें आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आमने सामने होंगी। मैच काफी अहम है, लेकिन इस दौरान बारिश की भी आशंका जताई जा रही है। कौन सी टीम भारी पड़ेगी, ये देखना होगा।

Delhi Capitals vs Gujarat Titans- India TV Hindi
Image Source : AP दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस

दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस की टीमों के बीच आज आईपीएल का अहम मुकाबला खेला जाएगा। मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर होगा। ये इस सीजन का 14वां मुकाबला है। इस बीच बारिश की भी आशंका जताई जा रही है। आज का मैच कौन सी टीम जीत सकती है और अगर बारिश हुई तो किस टीम को इसका फायदा मिलेगा, ये सारी बातें समझने की कोशिश करते हैं।

दिल्ली ने अभी तक जीते हैं अपने दोनों शुरुआती मुकाबले

आईपीएल के इस सीजन में अब तक दिल्ली कैपिटल्स की टीम शानदार खेल दिखा रही है। अक्षर पटेल की कप्तानी में टीम ने अब तक दो मैच खेले हैं और दोनों में जीत दर्ज की है। टीम ने पहले लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया और फिर मुंबई इंडियंस को भी मात देने में कामयाबी हासिल की। टीम अंक तालिका में अभी चौथे नंबर पर है। दिल्ली की टीम आज अपने होम ग्राउंड पर खेलते हुए नजर आएगी, जहां खूब रन बन रहे हैं। इसका फायदा दिल्ली की टीम को मिल सकता है। 

दिल्ली की बल्लेबाजी और गेंदबाजी काफी मजबूत

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी जबरदस्त खेल दिखा रहे हैं। जहां बल्लेबाजी में केएल राहुल, नितीश राणा और डेविड मिलर से टीम को आज उम्मीद होगी, वहीं गेंदबाजी में कुलदीप यादव और टी नटराजन से विकेट की भी आस होगी। टीम अपने पहले दोनों मैच जीतकर आ रही है, इसलिए उसके पास आत्मविश्वास भी होगा, जो ​जीत में बड़ी भूमिका अदा करता है। 

गुजरात का अभी तक नहीं खुला खाता, बैटिंग और बॉलिंग दोनों फ्लॉप

इस बीच बात अगर गुजरात टाइटंस की बात करें तो टीम का खाता भी अभी तक नहीं खुला है। टीम अपने पहले दो मैच हार चुकी है। टीम अभी अंक तालिका में नौवें नंबर पर है। इस टीम में बल्लेबाजी की सारी जिम्मेदारी कप्तान शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जॉस बटलर पर है, जो अगर नहीं चले तो फिर संकट में फंस जाती है। साथ ही टीम की गेंदबाजी में भी वो धार नजर नहीं आ रही है। राशिद खान और मोहम्मद सिराज जैसे गेंदबाज टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दिला पा रहे हैं, जो टीम के लिए टेंशन का विषय है। 

दिल्ली की टीम पड़ सकती है भारी, लेकिन टॉस निभाएगा अहम भूमिका

इन सारी बातों पर अगर गौर करें तो पता चलता है कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम आज भारी पड़ सकती है। हालांकि पहली जीत की तलाश में गुजरात की टीम भी अपना सब कुछ झोंकने के लिए तैयार बैठी है। अगर दिल्ली के मैदान की बात करें तो यहां पर शाम को ओस रहती है। जो भी टीम टॉस जीतेगी, वो पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी। इस सीजन अ​ब तक बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमों को जीत ज्यादा मिली है। 

बारिश से मैच छोटा हुआ तो बाद में बैटिंग फायदेमंद

इस बीच आज दिन में दिल्ली में बारिश की भी आशंका है। हालांकि सात बजे जब टॉस का वक्त होगा और साढ़े सात बजे मैच शुरू होगा, उस वक्त ज्यादा बारिश नहीं है। दिन की बारिश से शाम को भी पिच पर नमी हो सकती है। अगर बारिश ने बीच में बाधा डाली और मैच कम ओवर का हुआ तो डकबर्थ लुईस से इसका फैसला होगा। जो टीम बाद में बैटिंग करेगी, उसे फायदा मिल सकता है। 

यह भी पढ़ें 

Delhi Weather Today: आज DC vs GT मैच पर भी संकट के बादल, दिल्ली में बारिश की संभावना

वैभव सूर्यवंशी के विस्फोट में सब ध्वस्त, हार्दिक भी हो गए दीवाने, राजस्थान रॉयल्स ने तीसरी बार किया ये काम

Latest Cricket News