1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Delhi Weather Today: आज DC vs GT मैच पर भी संकट के बादल, दिल्ली में बारिश की संभावना

Delhi Weather Today: आज DC vs GT मैच पर भी संकट के बादल, दिल्ली में बारिश की संभावना

 Published : Apr 08, 2026 08:11 am IST,  Updated : Apr 08, 2026 08:11 am IST

दिल्ली में आज भी बारिश का पूर्वानुमान है। आज ही यहां के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस का मैच खेला जाएगा। इसमें बाधा पड़ने की आशंका है। आज दिल्ली के मौसम के बारे में जान लीजिए।

ipl match rain- India TV Hindi
आईपीएल मैच में बारिश Image Source : PTI

दिल्ली का मौसम इन दिनों गड़बड़ चल रहा है। वैसे किसी के लिए ये सुहाना मौसम होगा तो किसी के लिए मुसीबत का सबब। इस बीच दिल्ली में बुधवार को एक और आईपीएल का मुकाबला खेला जाना है। हालांकि मौसम के कारण इसमें बाधा पड़ने की आशंका जताई जा रही है। आज यानी 8 अप्रैल दिन बुधवार को मौसम कैसा रहेगा, ये अभी से जान लीजिए। क्योंकि अगर आप मैच देखने जा रहे हैं या फिर टीवी पर भी मुकाबला देखने की तैयारी कर रहे हैं तो आपको इसकी जानकारी होनी चाहिए। 

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस का मुकाबला

आईपीएल में आज दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा। मैच अरुण जेटली स्टेडियम में होना है। इसलिए तैयारी पूरी हो चुकी हैं। दिल्ली की टीम जहां अपने भी मैच जीत चुकी है, वहीं गुजरात टाइटंस को अपनी पहली जीत की तलाश है। यानी मुकाबला कड़ाकेदार होने की पूरी संभावना है। लेकिन बारिश इसकी इजाजत शायद ना दे, क्योंकि दिल्ली में दिन में जबरदस्त बारिश की आशंका जताई जा रही है। साथ ही शाम को भी बारिश की उम्मीद है। 

दिल्ली में आज दिन में तेज बारिश का पूर्वानुमान

दिल्ली में आज सुबह से लेकर 12 बजे तक हल्की बारिश की आशंका है। हो सकता है कि कुछ जगह हल्की बारिश हो जाए और कहीं कहीं ना भी हो। क्योंकि इस वक्त एक से दो प्रतिशत बारिश की भविष्यवाणी की गई है। लेकिन 12 बजे के बाद अचानक मौसम बदलेगा। दोपहर होते होते यानी करीब एक बजे तक 45 से 50 प्रतिशत तक बारिश का अनुमान जताया गया है। एक्यूवैदर के अनुसार एक बजे से लेकर तीन बजे तक 50 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। यानी ये वो वक्त होगा, जब ठीकठाक बारिश पूरी दिल्ली में हो सकती है। हालांकि चार बजे के बाद ये अनुमान करीब 20 प्रतिशत का हो जाता है। 

शाम को मैच के दौरान भी हल्की बारिश हो सकती है

दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच आज का मुकाबला शाम साढ़े सात बजे से होगा और इससे आधे घंटे पहले यानी सात बजे टॉस होगा। इस वक्त मौसम कैसा रहेगा, ये भी जान लीजिए, क्योंकि ये काफी अहम समय है। शाम करीब 6 बजे से लेकर सात बजे तक 10 से 15 प्रतिशत बारिश की बात की जा रही है। इसके बाद सात से लेकर आठ बजे तक भी करीब करीब इतनी ही बारिश की आशंका है। हालांकि अगर बारिश नहीं हुई तो मैच हो पाएगा और होती रही तो इसमें बाधा आना तय है। 

बारिश रुकने के ​कुछ ही देर बाद शुरू हो जाएगा मुकाबला

इस बीच ये भी जान लीजिए कि दिल्ली में बरसात रुकने के बाद पानी को बाहर निकालने के पूरे और पुख्ता इंतजाम हैं, इसलिए इसके रुकने के बाद मैच का बहुत देर तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। लेकिन होगा, तभी जब बारिश पूरी तरह से रुक जाएगी। कुल मिलाकर कम या ज्यादा थोड़ी बहुत बाधा तो मैच के दौरान आएगी। उम्मीद की जानी चाहिए कि ज्यादा दिक्कत ना हो, ताकि आईपीएल का ये अहम मुकाबला पूरा खेला जाए और पूरा रोमांच देखने के लिए मिले। 

यह भी पढ़ें 

वैभव सूर्यवंशी के विस्फोट में सब ध्वस्त, हार्दिक भी हो गए दीवाने, राजस्थान रॉयल्स ने तीसरी बार किया ये काम

IPL 2026 Points Table: राजस्थान बनाम मुंबई मैच के बाद अंक तालिका में भयंकर उलटफेर, टॉप के लिए जबरदस्त जंग

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल