1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. DC vs GT: अरुण जेटली स्टेडियम में हाई-वोल्टेज मैच की उम्मीद, जानें दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

DC vs GT: अरुण जेटली स्टेडियम में हाई-वोल्टेज मैच की उम्मीद, जानें दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

IPL 2026 के 14वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस आमने-सामने होंगे। अरुण जेटली स्टेडियम में यह मुकाबला खेला जाएगा।

DC vs GT- India TV Hindi
Image Source : AFP दिल्ली बनाम गुजरात

DC vs GT Head to Head: IPL 2026 में 8 अप्रैल की शाम एक बार फिर अरुण जेटली स्टेडियम में रोमांच का तूफान उठने वाला है, जहां दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस आमने-सामने होंगी। लेकिन इस बार मुकाबला सिर्फ दो टीमों के बीच नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और संघर्ष के बीच भी है। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पहले दोनों मैच जीतकर शानदार शुरुआत की है और टीम पॉइंट्स टेबल में मजबूती से ऊपर बनी हुई है। वहीं, दूसरी ओर गुजरात टाइटंस अब तक जीत का खाता नहीं खोल पाई है।

गुजरात टाइटंस कभी अपने मैच फिनिशिंग के लिए जानी जाती थी, अब उसी धार को खोती नजर आ रही है। टीम के बल्लेबाज खासकर मिडिल ऑर्डर में दबाव के समय टिक नहीं पा रहे हैं। कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में टीम अभी भी सही तालमेल खोज रही है, खासकर पंजाब किंग्स और राजस्थान के खिलाफ करीबी हार के बाद।

वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की बात करें, तो टीम का आत्मविश्वास चरम पर है। उनके गेंदबाजों ने हाल के मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है और मुश्किल समय में विकेट निकालकर टीम को बढ़त दिलाई है। इस सीजन में युवा खिलाड़ियों का जलवा भी देखने को मिल रहा है। दिल्ली के लिए समीर रिजवी सबसे बड़े हीरो बनकर उभरे हैं, जो फिलहाल ऑरेंज कैप अपने नाम किए हुए हैं। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने टीम के टॉप ऑर्डर को नई ऊर्जा दी है। वहीं गुजरात के लिए उम्मीदें जोस बटलर और शुभमन गिल पर टिकी हैं, जो अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलने की कोशिश करेंगे।

DC vs GT हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

अगर दिल्ली और गुजरात के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो दोनों टीमों के बीच अब तक 7 मुकाबले हुए हैं, जिसमें गुजरात टाइटंस ने 4 और दिल्ली कैपिटल्स ने 3 मैच जीते हैं। यानी आंकड़े भले ही गुजरात के पक्ष में हों, लेकिन मौजूदा फॉर्म दिल्ली को बढ़त दिलाती नजर आ रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या दिल्ली अपनी जीत की लय को बरकरार रखती है या फिर गुजरात टाइटंस वापसी कर इस सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज करती है।

दोनों टीमों का स्क्वाड

दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल (कप्तान), अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल, नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, माधव तिवारी, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, त्रिपुराना विजय, डेविड मिलर, बेन डकेट, आकिब नबी डार, पथुम निसांका, लुंगी एनगिडी, पृथ्वी शॉ, काइल जैमीसन, टी नटराजन, अजय जादव मंडल, साहिल पारख। 

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), अनुज रावत, जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, शाहरुख खान, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान, मानव सुथार, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कैगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, जयंत यादव, ईशांत शर्मा, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, पृथ्वी राज येरा, ल्यूक वुड, साई सुदर्शन, अरशद खान।

यह भी पढ़ें:

वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने गुवाहाटी में की छक्कों की बारिश, बुमराह-बोल्ट किसी को नहीं बख्शा

एशिया कप की तर्ज पर नए T20 टूर्नामेंट की तैयारी, ये टीमें लेंगी हिस्सा! 2027 के बाद हो सकता है आयोजन

Latest Cricket News