Vaibhav Sooryavanshi & Yashasvi Jaiswal: आईपीएल 2026 का 13वां मैच मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। बारिश से बाधित इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। राजस्थान को इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला। राजस्थान रॉयल्स के दोनों ओपनर्स यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने इस मैच में अपनी टीम को तूफानी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहली गेंद से ही चौकों-छक्कों की बारिश शुरू कर दी थी।
वैभव और जायसवाल ने राजस्थान को दिलाई ताबड़तोड़ शुरुआत
जायसवाल ने इस मैच के पहले ही ओवर में 22 रन ठोक दिए। पहले ओवर में यशस्वी जायसवाल ने दीपक चाहर के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की। वहीं दूसरे ओवर में वैभव सूर्यवंशी जसप्रीत बुमराह पर कहर बनकर टूटे। उन्होंने बुमराह के इस ओवर में पांच गेंदों का सामना किया और वहां दो छक्के सहित 13 रन बनाए। वैभव ने अपनी पारी की शुरुआत बुमराह के खिलाफ छक्का लगाकर की थी। वहीं इस ओवर के चौथे गेंद पर भी वैभव ने छक्का लगाया था। बुमराह ने अपने इस ओवर में बॉलिंग के स्पीड में काफी वेरिएशन भी किए थे, उसके बावजूद उन्होंने 14 रन खर्च किए।
पहले विकेट के लिए वैभव और जायसवाल के बीच हुई 80 रन की साझेदारी
वैभव और यशस्वी ने इस मैच में जबरदस्त बल्लेबाजी की। दोनों ने मिलकर पांच ओवर में ही टीम के स्कोर को 80 तक पहुंचा दिया था। लेकिन इसी स्कोर पर राजस्थान को पहला झटका लगा, जब वैभव 14 बॉल में 39 रन बनाकर आउट हुए। उनका विकेट शार्दुल ठाकुर ने लिया। अपनी इस पारी में वैभव ने एक चौका और पांच छक्के लगाए। वैभव बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में बाउंड्री पर तिलक वर्मा के हाथों कैच आउट हुए। वहीं वैभव के आउट होने के तुरंत बात ध्रुव जुरेल 2 रन बनाकर चलते बने।
मुंबई ने किए प्लेइंग XI में दो बदलाव
इस मैच की बात करें तो वहां मुंबई इंडियंस ने अपनी प्लेइंग XI में दो बदलाव किए हैं। कप्तान हार्दिक पांड्या जो बीमार होने की वजह से दिल्ली के खिलाफ पिछला मैच नहीं खेले थे, उनकी वापसी हुई है। वहीं ट्रेंट बोल्ट को भी इस मैच के लिए प्लेइंग XI में शामिल किया गया है। वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम बिना किसी बदलाव के इस मैच में खेलने उतरी है। बारिश की वजह से ये मैच 11-11 ओवर का हो रहा है।
यह भी पढ़ें
नेपाल में सजेगा क्रिकेट का बड़ा मंच, कई टीमें लेंगी हिस्सा, 2027 वर्ल्ड कप से है खास कनेक्शन