1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टी20 वर्ल्ड कप में 4 बार जीता POTM अवॉर्ड, MI ने अपने मैच विनर प्लेयर को क्यों नहीं दिया है अब तक मौका

टी20 वर्ल्ड कप में 4 बार जीता POTM अवॉर्ड, MI ने अपने मैच विनर प्लेयर को क्यों नहीं दिया है अब तक मौका

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Apr 07, 2026 09:56 pm IST,  Updated : Apr 07, 2026 09:56 pm IST

Will Jacks: मुंबई इंडियंस ने अपने एक मैच विनर प्लेयर को शुरुआती दो मैचों में मौका नहीं दिया है। इस खिलाड़ी ने टी20 वर्ल्ड कप में अपने देश के लिए शानदार प्रदर्शन किया था।

Mumbai Indians- India TV Hindi
मुंबई इंडियंस Image Source : AFP

Why Will Jacks Not Playing in IPL 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल तक पहुंचने में कामयाब रही थी। इंग्लैंड की टीम को टॉप-4 में पहुंचाने में स्टार ऑलराउंडर विल जैक्स ने अहम भूमिका निभाई थी। इस टूर्नामेंट में विल जैक्स ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर चार मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड अपने नाम किया था। विल जैक्स आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा हैं लेकिन फ्रेंचाइजी ने अभी तक अपने इस मैच विनर खिलाड़ी को मौका नहीं दिया है। ऐसे में फैंस के मन में एक सवाल ये है कि उन्हें क्यों अब तक खेलने का मौका नहीं मिला है।

विल जैक्स को अभी तक क्यों नहीं मिला है मौका?

विल जैक्स को लेकर बात करें तो वो अभी तक IPL 2026 के लिए भारत नहीं आए हैं। वह मंगलवार, 7 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इस सीजन के अपने तीसरे मैच के लिए मुंबई इंडियंस के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक विल जैक्स इस हफ्ते में MI के कैंप में शामिल हो सकते हैं। वह रविवार, 12 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में डिफेंडिंग चैंपियन RCB के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए टीम में शामिल हो सकते हैं। अब देखना ये होगा कि उन्हें टीम में शामिल करने के लिए मुंबई की टीम किस प्लेयर को बाहर करती है।

विल जैक्स ने आईपीएल 2025 में कैसा प्रदर्शन किया था?

विल जैक्स ने पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था। आईपीएल 2025 में उन्होंने 11 पारियों में 233 रन बनाकर और आठ पारियों में छह विकेट लेकर अपनी काबिलियत साबित की थी। वहीं हाल ही में समाप्त हुए टी20 वर्ल्ड कप में विल जैक्स ने 176.56 के स्ट्राइक रेट से 226 रन बनाए और आठ विकेट अपने नाम किए। भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में, उन्होंने ओपनर्स संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा को आउट किया, और फिर सिर्फ 20 गेंदों में 35 रन ठोक दिए। उनकी गिनती इस वक्त दुनिया के टॉप ऑलराउंडर्स में की जाती है।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में मुंबई को मिली थी हार

पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े में अपने IPL 2026 अभियान की शुरुआत की। वहां उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स को छह विकेट से हराया था। हालांकि, दिल्ली के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस की टीम 162 रनों को डिफेंड करने में नाकाम रही। इस सीजन में मुंबई की मिली-जुली शुरुआत रही है। अब देखना ये होगा कि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में उनका प्रदर्शन कैसा रहता है।

यह भी पढ़ें

नेपाल में सजेगा क्रिकेट का बड़ा मंच, कई टीमें लेंगी हिस्सा, 2027 वर्ल्ड कप से है खास कनेक्शन

मिचेल स्टार्क कब तक जुड़ेंगे दिल्ली कैपिटल्स के साथ? DC के कोच ने दिया बड़ा अपडेट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल