क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां नेपाल में एक बार फिर इंटरनेशनल क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा। दरअसल, ICC मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग-2 के तहत नेपाल मेजबानी करते हुए कई अहम मुकाबलों की मेजबानी करेगा, जिसमें UAE, ओमान, स्कॉटलैंड और USA जैसी टीमें हिस्सा लेंगी।
नेपाल की क्रिकेट टीम सबसे पहले 25 अप्रैल से ट्राई नेशन सीरीज में संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE और ओमान का सामना करेगी। यह सीरीज कुल 6 मैचों की होगी और सभी मुकाबले काठमांडू के कीर्तिपुर स्थित त्रिभुवन विश्वविद्यालय इंटरनेशनल क्रिकेट मैदान में खेले जाएंगे। यह सीरीज पहले 10 मार्च से शुरू होने वाली थी, लेकिन बाद में इसे स्थगित कर दिया गया था। अब संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, 25 अप्रैल से इस रोमांचक लीग का आगाज होगा। पहली सीरीज के बाद नेपाल 12 मई से एक और ट्राई नेशन सीरीज की मेजबानी करेगा, जिसमें स्कॉटलैंड और USA की टीमें आमने-सामने होंगी। इस सीरीज का समापन 22 मई को होगा।
ODI WC 2027 के लिहाज से अहम सीरीज
ICC मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग-2, ODI वर्ल्ड कप 2027 के लिए क्वालीफिकेशन का एक अहम हिस्सा है। 2027 का वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में आयोजित किया जाएगा। वर्ल्ड कप लीग-2 में कुल 8 टीमें हिस्सा लेती हैं, जिनमें से टॉप-4 टीमें अगले क्वालीफायर राउंड में पहुंचेंगी और फिर वहां से चार टीमें वर्ल्ड कप 2027 के लिए क्वालीफाई करेंगी। नेपाल की टीम इस टूर्नामेंट में शानदार आत्मविश्वास के साथ उतरेगी, क्योंकि हाल ही में उसने ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप में 12 साल बाद अपनी पहली जीत दर्ज की थी।
दोनों सीरीज का पूरा शेड्यूल
नेपाल vs UAE और ओमान
- 25 अप्रैल 2026: नेपाल vs UAE
- 27 अप्रैल 2026: UAE vs ओमान
- 29 अप्रैल 2026: नेपाल vs ओमान
- 1 मई 2026: नेपाल vs UAE
- 3 मई 2026: UAE vs ओमान
- 5 मई 2026: नेपाल vs ओमान
नेपाल vs स्कॉटलैंड और USA
- 12 मई 2026: नेपाल vs स्कॉटलैंड
- 14 मई 2026: स्कॉटलैंड vs USA
- 16 मई 2026: नेपाल vs USA
- 18 मई 2026: नेपाल vs स्कॉटलैंड
- 20 मई 2026: स्कॉटलैंड vs USA
- 22 मई 2026: नेपाल vs USA
यह भी पढ़ें:
CSK हार चुकी है लगातार तीन मैच, अब कैसे होगी वापसी? इन 3 बदलाव से पलट सकती है चेन्नई की किस्मत
PSL बॉल-टैम्परिंग विवाद के बाद फखर जमां ने संन्यास की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी