1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. DC vs MI IPL 2026: दिल्ली या मुंबई किसका रहा है अब तक पलड़ा भारी, जानें क्या कहता है Head To Head रिकॉर्ड

DC vs MI IPL 2026: दिल्ली या मुंबई किसका रहा है अब तक पलड़ा भारी, जानें क्या कहता है Head To Head रिकॉर्ड

DC vs MI: आईपीएल 2026 सीजन का 8वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच में खेला जाएगा, जिसमें दोनों टीमों के बीच ये मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा।

DC vs MI Head To Head Record- India TV Hindi
Image Source : AFP दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 8वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों ने इस सीजन की शुरुआत काफी शानदार तरीके से की है, जिसमें उन्होंने अपने पहले मुकाबले को एकतरफा तरीके से अपने नाम किया था। अब दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस दोनों की नजरें इस जीत की लय को बरकरार रखने पर रहने वाली है। ऐसे में दोनों टीमों का एक-दूसरे के खिलाफ आईपीएल में अब तक कैसा रिकॉर्ड रहा है इसको लेकर भी सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

दिल्ली के खिलाफ मुंबई इंडियंस का रहा है पलड़ा भारी

आईपीएल के इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो दोनों टीमों के बीच में अब तक कुल 37 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें साफतौर पर मुंबई की टीम का पलड़ा भारी दिखता है। दिल्ली कैपिटल्स ने जहां इसमें से 16 मुकाबलों को अपने नाम किया है तो वहीं मुंबई इंडियंस 21 मैचों में जीत हासिल करने में कामयाब रही है। पिछले आईपीएल सीजन में दोनों टीमों के बीच में कुल दो मुकाबले खेले गए थे और उन दोनों ही मैचों को मुंबई इंडियंस की टीम अपने नाम करने में कामयाब रही थी। दिल्ली कैपिटल्स ने पिछली बार मुंबई इंडियंस को साल 2024 के सीजन में मात दी थी, जब उन्होंने 10 रनों से मुकाबले को अपने नाम किया था।

घर पर दिल्ली कैपिटल्स का है बेहतर रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की टीम का अपने होम ग्राउंड पर थोड़ा बेहतर रिकॉर्ड देखने को मिलता है। आईपीएल के इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स ने अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुल 13 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से वह 7 मैचों को जहां जीतने में कामयाब रहे तो वहीं उन्हें 6 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स की कोशिश अपने इसी रिकॉर्ड को और बेहतर करने पर रहने वाली है, लेकिन मुंबई इंडियंस टीम के मौजूदा फॉर्म को देखते हुए ये उनके लिए बिल्कुल भी आसान काम नहीं रहने वाला है, जिसमें उनके लिए सबसे बड़ा खतरा रोहित शर्मा रहेंगे, जिन्होंने इस आईपीएल सीजन का काफी धमाकेदार अंदाज में आगाज किया है।

ये भी पढ़ें

DC vs MI: जसप्रीत बुमराह के पास बड़ा कारनामा करने का मौका, इस लिस्ट में पहुंच सकते हैं दूसरे नंबर पर

IPL 2026 में कौन सी टीमें पहुंचेगी प्लेऑफ में? केविन पीटरसन ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, RCB को रखा बाहर

Latest Cricket News