भारत के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 13 फरवरी की रात को टीम के साथ कोलंबो पहुंच गए हैं। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में 15 फरवरी की शाम को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाना है। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में अभिषेक शर्मा खेल पाएंगे या नहीं यह उनके फिटनेस पर निर्भर करता है। दरअसल पेट में इन्फेक्शन की वजह से अभिषेक नामीबिया के खिलाफ मैच से बाहर थे। हालांकि एक अच्छी बात ये रही कि वह 13 फरवरी को टीम के साथ कोलंबो पहुंच गए, जो टीम के लिए लेकर एक अच्छी खबर है। अब रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले मैच में उनकी वापसी की उम्मीद बढ़ गई है। हालांकि, उनकी फिटनेस का फाइनल टेस्ट आज यानी 14 फरवरी को होना है।
14 फरवरी की शाम को होगा अभिषेक का फिटनेस टेस्ट
अभिषेक शर्मा तबीयत खराब होने की वजह से 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ भारत के मैच में नहीं खेल पाए थे। उस मैच के दौरान वह टीम के साथ ड्रेसिंग रूम में मौजूद थे, लेकिन उनकी गैरमौजूगी में संजू सैमसन ने पारी की शुरुआत की थी। वहीं अगर इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच की बात करें तो भारतीय टीम 14 फरवरी की शाम को 6 बजे से कोलंबो में ट्रेनिंग करने वाली है। इसी ट्रेनिंग में पता चलेगा कि अभिषेक खेलने के लिए फिट हैं या नहीं? इस दौरान उनका फिटनेस टेस्ट होगा।
अभिषेक शर्मा के माता-पिता पहुंचे कोलंबो
इस बीच अभिषेक के माता-पिता भी पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले कोलंबो पहुंच गए। उनके माता-पिता एशिया कप के दौरान दुबई में उन्हें और टीम इंडिया को सपोर्ट करने के लिए पहुंचे थे। अभिषेक आज होने वाले फिटनेस टेस्ट में पास होते हैं या नहीं इस पर सभी की नजरें रहेंगी। अगर अभिषेक अब भी उपलब्ध नहीं रहते हैं तो भारत या तो संजू सैमसन के साथ या फिट हो चुके वाशिंगटन सुंदर को ईशान किशन के साथ टॉप ऑर्डर में मौका दे सकता है।
संजू सैमसन ने खेली थी अच्छी पारी
नामीबिया के खिलाफ मैच में संजू सैमसन ने ईशान किशन के साथ मिलकर पारी का आगाज किया था। उस मैच में संजू ने 8 बॉल पर 22 रन बनाए थे। इस पारी में 3 छक्के और एक चौका शामिल था। अगर अभिषेक फिट नहीं होते हैं तो उस स्थिति में टीम इंडिया अपने विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ कोई छेड़-छाड़ नहीं करना चाहेगी। भारत के लिए अच्छी बात ये है कि ईशान किशन दमदार फॉर्म में हैं। वॉशिंगटन को रिंकू सिंह की जगह भी मौका मिल सकता है, जो अच्छी लय में नजर नहीं आ रहे।
यह भी पढ़ें
IND vs PAK Head to Head: पाकिस्तान को फिर से पीटने के लिए तैयार है टीम इंडिया, अब तक का रिकॉर्ड है शानदार
T20 World Cup 2026 Schedule: शनिवार को खेले जाएंगे तीन बड़े मुकाबले, अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच भी होगी भिड़ंत
Latest Cricket News