1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2026 सीजन शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने चला बड़ा दांव, सपोर्ट स्टाफ में इस पूर्व खिलाड़ी को जोड़ा

IPL 2026 सीजन शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने चला बड़ा दांव, सपोर्ट स्टाफ में इस पूर्व खिलाड़ी को जोड़ा

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2026 सीजन का आगाज होने से पहले अपने सपोर्ट स्टाफ में नए फील्डिंग कोच की नियुक्ति की है, जिसमें उन्होंने इसके लिए आयरलैंड टीम के पूर्व खिलाड़ी जॉन मूनी को जिम्मेदारी सौंपी है।

John Mooney- India TV Hindi
Image Source : AFP जॉन मूनी

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का आगाज होने से पहले सभी 10 टीमें अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगी हुई हैं। आईपीएल 2026 सीजन का पहला मुकाबला 28 मार्च को खेला जाएगा, जिसमें उससे पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने एक बड़ा ऐलान किया है। दिल्ली कैपिटल्स पिछले आईपीएल सीजन में प्लेऑफ में जगह बनाने से काफी करीब से चूक गई थी, जिसमें वह लीग स्टेज के मुकाबले खत्म होने के बाद पांचवें नंबर पर रही थी। अब दिल्ली कैपिटल्स ने आगामी सीजन से पहले अपनी कमियों को दूर करने का प्रयास किया है, जिसमें उन्होंने नए फील्डिंग कोच की नियुक्त की है जो आयरलैंड की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट में खेल चुके हैं।

जॉन मून को दिल्ली कैपिटल्स ने किया फील्डिंग कोच नियुक्त

दिल्ली कैपिटल्स ने आयरलैंड टीम के पूर्व खिलाड़ी जॉन मून को आईपीएल 2026 सीजन के लिए अपना नया फील्डिंग कोच नियुक्त किया है, जिसमें वह जल्द ही टीम के साथ जुड़ जाएंगे। दिल्ली कैपिटल्स के लिए इस सीजन हेड कोच की जिम्मेदारी हेमंग बदानी संभाल रहे हैं तो वहीं गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी मुनाफ पटेल के कंधों पर है। इसके अलावा इंग्लैंड के दिग्गज पूर्व खिलाड़ी इयान बेल को सहायक कोच की जिम्मेदारी मिली है जबकि वेणुगोपाल राव टीम डायरेक्टर का पद संभाल रहे हैं। बेथ मूनी को लेकर बात की जाए तो उन्होंने इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड से लेवल 1, 2 और 3 का कोचिंग सर्टिफिकेट हासिल किया हुआ है।

अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के लिए निभा चुके हैं जिम्मेदारी

जॉन मूनी को लेकर बात की जाए तो उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में वनडे और टी20 फॉर्मेट में आयरलैंड टीम की तरफ से खेला है, जिसमें उन्होंने अपना आखिरी मुकाबला साल 2015 में खेला था। वहीं इसके बाद उन्होंने साल 2018 से लेकर 2019 तक अफगानिस्तान टीम के लिए फील्डिंग कोच की जिम्मेदारी को अदा किया था, इसके बाद साल 2019 में मूनी ने कुछ समय के लिए वेस्टइंडीज टीम के लिए भी काम किया था। आईपीएल में पहली बार जॉन मूनी को किसी टीम के साथ काम करने का मौका मिल रहा है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स को लेकर बात की जाए तो बीसीसीआई की तरफ से जारी किए पहले फेज के शेड्यूल में उन्हें अपना पहला मुकाबला एक अप्रैल को लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेलना है।

ये भी पढ़ें

ईशान किशन का कप्तानी में कैसा है रिकॉर्ड, SRH के लिए क्या सही साबित होगा ये फैसला? देखिए आंकड़े

एबी डिविलियर्स ने IPL 2026 को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी, बताया क्यों RCB फिर से जीत सकती है लगातार दूसरा खिताब

Latest Cricket News