1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ईशान किशन का कप्तानी में कैसा है रिकॉर्ड, SRH के लिए क्या सही साबित होगा ये फैसला? देखिए आंकड़े

ईशान किशन का कप्तानी में कैसा है रिकॉर्ड, SRH के लिए क्या सही साबित होगा ये फैसला? देखिए आंकड़े

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Mar 19, 2026 11:22 am IST,  Updated : Mar 19, 2026 11:22 am IST

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने आगामी सीजन में अपने नियमित कप्तान पैट कमिंस की शुरुआती कुछ मुकाबलों में अनुपस्थिति को देखते हुए ईशान किशन को टीम का नया कप्तान बनाने का फैसला लिया है।

Ishan Kishan And Abhishek Sharma- India TV Hindi
ईशान किशन और अभिषेक शर्मा Image Source : AFP

इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी 19वें सीजन को लेकर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 18 मार्च को एक बड़ा ऐलान करते हुए जानकारी दी कि उनके नियमित कप्तान पैट कमिंस शुरुआती कुछ मुकाबलों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। इस स्थिति को फ्रेंचाइजी ने ध्यान में रखते हुए विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी है। ईशान किशन के लिए साल 2026 अभी तक काफी शानदार रहा है, जिसमें उनकी टीम इंडिया में जहां फिर से वापसी हुई तो वहीं उन्होंने टी20 विश्व कप 2026 में अपने बल्लेबाजी प्रदर्शन के दम पर सभी को काफी प्रभावित भी किया। अब आईपीएल में कप्तानी की जिम्मेदारी मिलने के बाद वह इस पर खरा उतर पाएंगे या नहीं इसको लेकर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। ऐसे में हम आपको ईशान किशन का टी20 में बतौर कप्तान कैसा रिकॉर्ड रहा है उसके बारे में बताने जा रहे हैं।

ईशान किशन ने टी20 में अब तक की है 29 मैचों में कप्तानी

टी20 क्रिकेट में ईशान किशन ने घरेलू क्रिकेट में कप्तानी की जिम्मेदारी भी संभाली है, जिसमें उन्होंने 29 मैचों में कप्तानी की है और उसमें से उनकी टीम को 24 मैचों में जीत हासिल हुई है और सिर्फ 5 मैचों में हार का सामना किया है। ईशान किशन ने हाल में ही सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में झारखंड टीम की कप्तानी की थी, जिसमें उनके नेतृत्व में टीम ने टाइटल को भी अपने नाम किया था। इस दौरान झारखंड की टीम ने कुल 11 मुकाबले खेले थे और उसमें से 10 को जीतने में कामयाब रहे। ईशान किशन की कप्तानी में झारखंड की टीम ने जहां एलीट ग्रुप-डी के सभी मैचों में जीत हासिल की थी, तो वहीं सुपर लीग स्टेज में उन्हें सिर्फ आंध्रा के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि फिर झारखंड की टीम ने शानदार वापसी करने के साथ फाइनल मुकाबले में जीत हासिल की और ट्रॉफी जीतने में सफलता हासिल की।

कप्तान के रूप में बल्ले ईशान किशन का कैसा प्रदर्शन रहा

ईशान किशन का टी20 क्रिकेट में बतौर कप्तान एक बल्लेबाज के रूप में भी काफी बेहतरीन रिकॉर्ड देखने को मिलता है, जिसमें उन्होंने 29 मैचों में कप्तानी करने के साथ बल्ले से 43.12 के औसत से कुल 1078 रन बनाए हैं। इस दौरान ईशान किशन के बल्ले से जहां चार शतकीय और 4 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं। ईशान किशन का टी20 क्रिकेट में बतौर कप्तान एक पारी में सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 113 रनों की पारी है।

ये भी पढ़ें

अर्जुन तेंदुलकर ने पापा सचिन के बल्ले को लेकर खोला राज, सुनकर हैरान रह गए ऋषभ पंत; देखें VIDEO

SRH SWOT Analysis: क्या IPL 2026 में खत्म होगा हैदराबाद का खिताबी सूखा? ताकत और कमजोरी के बीच बारीक रेखा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल