1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL में अमित मिश्रा की हुई घर वापसी, दिल्ली कैपिटल्स के लिए अब संभालेंगे स्पिन बॉलिंग कोच की कमान

IPL में अमित मिश्रा की हुई घर वापसी, दिल्ली कैपिटल्स के लिए अब संभालेंगे स्पिन बॉलिंग कोच की कमान

आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाइजी ने एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने अमित मिश्रा को स्पिन बॉलिंग कोच नियुक्त किया है।

Amit Mishra- India TV Hindi
Image Source : PTI अमित मिश्रा

आईपीएल 2027 को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है। अनुभवी लेग स्पिनर अमित मिश्रा एक बार फिर अपनी पुरानी टीम दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ गए हैं। हालांकि, इस बार वह दिल्ली की टीम के साथ नई भूमिका में नजर आएंगे। खिलाड़ी के तौर पर मैदान पर बल्लेबाजों को परेशान करने वाले मिश्रा को अब टीम का नया स्पिन बॉलिंग कोच नियुक्त किया गया है। आपको बता दें कि मिश्रा IPL इतिहास में DC की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने कोचिंग स्टाफ में किया बड़ा बदलाव

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स (DC) टीम के कोचिंग स्टाफ में बड़े बदलाव किए गए हैं। टीम ने पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सौरव गांगुली को अपना हेड कोच बनाया है, उन्होंने हेमांग बदानी की जगह ली है। इसके अलावा युवराज सिंह को टीम का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया है। वह अगले आईपीएल सीजन से अपने कोचिंग करियर की नई शुरुआत करेंगे। गेंदबाजी डिपार्टमेंट में भी बदलाव करते हुए चमिंडा वास को तेज गेंदबाजी कोच और हाल ही में अमित मिश्रा को स्पिन गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आईपीएल इतिहास में 3 हैट्रिक लेने वाले इकलौत गेंदबाज हैं अमित मिश्रा

आईपीएल के इतिहास में अमित मिश्रा ही ऐसे इकलौते गेंदबाज हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा 3 बार हैट्रिक ली है। उन्होंने अपनी पहली हैट्रिक साल 2008 के पहले ही सीजन में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ ली थी। उस मैच में उन्होंने 17 रन देकर 5 विकेट हासिल किए थे। इसके बाद उन्होंने साल 2011 और 2013 में भी इस कारनामे को दोहराया था। अपने पूरे आईपीएल करियर में मिश्रा ने 162 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 23.82 की औसत और 7.37 की बेहतरीन इकोनॉमी रेट से कुल 174 विकेट चटकाए।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए कैसा रहा अमित मिश्रा का प्रदर्शन

अमित मिश्रा का प्रदर्शन दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी शानदार रहा है। 2008 से लेकर 2021 तक वो इस फ्रेंचाइजी के लिए कुल 103 मैच खेले और इस दौरान वह 23.93 की बॉलिंग औसत से 110 विकेट लेने में कामयाब रहे। इस दौरान वह एक बार पांच विकेट हॉल और दो बार 4 विकेट हॉल लेने में कामयाब रहे। उनका बेस्ट प्रदर्शन 17 रन देकर 5 विकेट का रहा है। अब देखना ये होगा कि अगले आईपीएल सीजन में कोच के तौर पर उनका प्रदर्शन कैसा रहता है।

यह भी पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी क्या अभी से हो गए प्लेइंग इलेवन से बाहर, कप्तान श्रेयस अय्यर ने फंसा दिया पेच

आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर वन की जंग और भी तगड़ी, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा बेहद करीब

Latest Cricket News