A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका, एक साथ 2 खिलाड़ी हुए बाहर; रिप्लेसमेंट का किया ऐलान

दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका, एक साथ 2 खिलाड़ी हुए बाहर; रिप्लेसमेंट का किया ऐलान

WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग के जारी चौथे सीजन के बीच दिल्ली कैपिटल्स की टीम को एकसाथ दो बड़े झटके लगे जिसमें उनकी 2 खिलाड़ी इस सीजन से बाहर हो गई हैं। फ्रेंचाइजी ने रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है।

Delhi Capitals- India TV Hindi
Image Source : PTI दिल्ली कैपिटल्स

विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन के बीच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 2 बड़े झटके लगे हैं, जिसमें उनकी खिलाड़ी दीया यादव और ममता मडीवाला सीजन के बीच में चोटिल होने की वजह से अब आगे के बचे मैचों में हिस्सा नहीं ले पाएंगी। दिल्ली कैपिटल्स ने अभी भी प्लेऑफ में जगह बनाने की रेस में बनी हुई है, जिसमें उन्होंने 5 मैचों में खेलते हुए 2 में जहां जीत हासिल की है तो वहीं तीन में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। वहीं फ्रेंचाइजी ने दोनों खिलाड़ियों के बाहर होने के साथ उनकी जगह पर रिप्लेसमेंट प्लेयर के नाम का भी ऐलान कर दिया है।

प्रगति सिंह और एडला सृजना बनी दिल्ली कैपिटल्स की स्क्वाड का हिस्सा

दिल्ली कैपिटल्स ने दीया यादव और ममता मडीवाला के बाहर होने के साथ उनकी जगह पर रिप्लेसमेंट प्लेयर के नाम का भी ऐलान कर दिया है, जिसमें मैनेजमेंट ने प्रगति सिंह और एडला सृजना को सीजन के बाकी बचे मैचों के लिए स्क्वाड में जोड़ने का फैसला लिया है। दोनों ही खिलाड़ियों को उनके बेस प्राइस 10-10 लाख रुपये में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें अपना हिस्सा बनाया है। दिल्ली की टीम को अभी इस सीजन लीग स्टेज में तीन और मुकाबले खेलने हैं, जिसमें उनकी कोशिश जीत हासिल कर प्लेऑफ के लिए आसानी से अपनी जगह बनाने पर होगी। दिल्ली कैपिटल्स की टीम को अपना अगला मैच 24 जनवरी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला टीम के खिलाफ खेलना है।

आरसीबी पहले ही प्लेऑफ में पक्की कर चुकी है जगह

WPL 2026 के सीजन में स्मृति मंधाना की कप्तानी में खेल रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का काफी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें वह लीग स्टेज में अपने शुरुआती 5 मैचों में जीत हासिल करने के साथ पहले ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं। वहीं इसके बाद दूसरे नंबर पर गुजरात जाएंट्स की टीम है, जिन्होंने 6 मैचों में से तीन में जीत और 3 में हार का सामना किया है। डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस तीसरे नंबर पर 6 मैचों में 2 जीत के साथ है, तो वहीं दिल्ली कैपिटल्स चौथे जबकि यूपी वॉरियर्स की टीम पांचवें नंबर पर है।

ये भी पढ़ें

भारतीय टीम ने रचा इतिहास, पाकिस्तान और बांग्लादेश रह गए मुंह ताकते; ये मुकाम हासिल करने वाली बनी पहली एशियाई टीम

IND vs NZ: इशान किशन ने अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड सिर्फ 48 घंटों में किया ध्वस्त, इस मामले में बन गए सबसे तेज भारतीय

Latest Cricket News