1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs NZ: इशान किशन ने अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड सिर्फ 48 घंटों में किया ध्वस्त, इस मामले में बन गए सबसे तेज भारतीय

IND vs NZ: इशान किशन ने अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड सिर्फ 48 घंटों में किया ध्वस्त, इस मामले में बन गए सबसे तेज भारतीय

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jan 23, 2026 10:14 pm IST,  Updated : Jan 23, 2026 10:14 pm IST

IND vs NZ: भारतीय टीम में लंबे समय के बाद वापसी कर रहे इशान किशन के बल्ले से न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में बल्ले से 76 रनों की ताबड़तोड़ पारी देखने को मिली, जिसके दम पर वह अभिषेक शर्मा का एक रिकॉर्ड भी तोड़ने में कामयाब रहे।

Ishan Kishan- India TV Hindi
इशान किशन Image Source : AFP

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रायपुर के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया में लंबे समय के बाद वापसी कर रहे इशान किशन के बल्ले से ताबड़तोड़ 32 गेंदों में 76 रनों की बेहतरीन पारी देखने को मिली। इस सीरीज के पहले मुकाबले में इशान किशन बल्ले से कोई कमाल दिखाने में कामयाब नहीं हो सके थे, लेकिन दूसरे टी20 मैच में उन्होंने अपने फॉर्म के साथ चयन के फैसले को भी पूरी तरह से सही साबित कर दिया। वहीं इशान किशन ने अपनी इस पारी के दम पर अभिषेक शर्मा के एक ऐसे रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया जो उन्होंने सिर्फ 48 घंटे पहले बनाया था।

इशान ने सिर्फ 21 गेंदों में फिफ्टी पूरी कर रचा इतिहास

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही जिसमें दोनों ही ओपनिंग बल्लेबाज पारी शुरू होने के साथ 7 गेंदों के अंदर ही पवेलियन लौट गए थे। इसके बाद इशान किशन ने कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ मोर्चा संभालने के साथ एक छोर से तेजी के साथ रन बनाने की जिम्मेदारी को संभाला। इशान ने जब इस मैच में सिर्फ 21 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर किया तो वह भारत की तरफ से न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम गेंदों में अर्धशतक पूरा करने वाले खिलाड़ी बन गए। इससे पहले ये रिकॉर्ड टीम इंडिया के धाकड़ ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के नाम पर था, जिन्होंने इस सीरीज के पहले मुकाबले में 22 गेंदों में अपनी फिफ्टी को पूरा किया था। वहीं इशान ने सिर्फ 48 घंटों के अंदर ही अभिषेक के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने के साथ नया इतिहास रच दिया।

इस मामले में बन गए पहले भारतीय खिलाड़ी

इशान किशन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में अपनी फिफ्टी पारी के शुरुआती 6 ओवर्स के अंदर ही पूरी कर ली थी। इसी के साथ फुल मेंबर्स टीमों में इशान किशन भारत के पहले नॉन ओपनर खिलाड़ी हैं जो पावरप्ले में फिफ्टी पूरी करने में कामयाब हो सके हैं। वहीं फुल मेंबर्स में वर्ल्ड क्रिकेट में इशान किशन इस लिस्ट में तीसरे खिलाड़ी हैं। वहीं पावर प्ले में बतौर भारतीय बल्लेबाज एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में इशान किशन सिर्फ अभिषेक शर्मा से पीछे रह गए। इशान किशन ने जहां पहले 6 ओवर्स में 23 गेंदों में 56 रन बना लिए थे, तो वहीं अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ साल 2025 में खेले गए टी20 मैच में 21 गेंदों में 58 रन बनाए थे।

ये भी पढ़ें

जसप्रीत बुमराह को आखिर क्यों दिया जा रहा वर्ल्ड कप से पहले इतना आराम? पिछले 50 दिनों में खेले सिर्फ इतने टी20 मैच

भारतीय टीम ने रचा इतिहास, पाकिस्तान और बांग्लादेश रह गए मुंह ताकते; ये मुकाम हासिल करने वाली बनी पहली एशियाई टीम

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल