Surya Nakshatra Gochar: सूर्य ग्रहों के राजा हैं और इनका राशि या नक्षत्र बदलना सभी राशियों के जीवन पर अलग-अलग प्रभाव डालता है। 24 जनवरी को सूर्य ग्रह श्रवण नक्षत्र में गोचर करेंगे। हालांकि, श्रवण सूर्य ग्रह के मित्र चंद्रमा का नक्षत्र है लेकिन इस नक्षत्र में सूर्य के होने से कुछ राशियों के जीवन में चुनौतीयां आ सकती हैं। आज हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं।
मिथुन राशि
सूर्य ग्रह के नक्षत्र परिवर्तन से आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। मानसिक परेशानियों से भी इस राशि के कुछ जातकों को दो-चार होना पड़ सकता है, योग-ध्यान करने से स्थिति सुधरेगी। सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन के दौरान आपको धोखधड़ी से भी बचना होगा, इस दौरान किसी पर भी आवश्यकता से अधिक विश्वास न करें। प्रेम जीवन में भी मिथुन राशि वालों को उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। ऑफिस में होने वाली राजनीति से बचें वरना आपकी छवि खराब हो सकती है। उपाय के तौर पर सूर्य देव को सुबह के समय जल का अर्घ्य दें।
सिंह राशि
सूर्य आपकी राशि के स्वामी हैं लेकिन नक्षत्र परिवर्तन के बाद आपके धैर्य की परीक्षा ले सकते हैं। आपको कर्ज का लेन-देन करने से बचना होगा नहीं तो आर्थिक परेशानियों का सामना आपको करना पड़ सकता है। शत्रुओं से भी संभलकर रहें वो आपका काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। आंखों से जुड़ी समस्याएं इस राशि के कुछ जातकों को हो सकती हैं। अगर हृदय रोग से पीड़ित हैं तो योग्य चिकित्सक से परामर्श जरूर लें। उपाय के तौर पर सिंह राशि के जातकों को आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।
कुंभ राशि
शनि की राशि कुंभ वालों को सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन के बाद आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी जमा-पूंजी किसी काम पर खर्च हो सकती है। सही बजट बनाकर आगे बढ़ना आपके लिए ठीक रहेगा। पिता के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है, उनसे मर्यादा के दायरे में रहकर बात करें। करियर को लेकर कोई भी बड़ा फैसला कुंभ राशि वालों को बिना विचार-विमर्श किए नहीं लेना चाहिए। उपाय के तौर पर आपको भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए, लाभ होगा।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें
Saraswati Chalisa: बसंत पंचमी पर करें इस चालीसा का पाठ, ज्ञान की देवी सरस्वती का बरसेगा आशीर्वाद