1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Ramlala Pratishtha Diwas 2026: मंत्रमुग्ध कर देगी रामलला की मनमोहक मुस्कान, प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर देखें अयोध्या के राजा की अद्भुत तस्वीरें

Ramlala Pratishtha Diwas 2026: मंत्रमुग्ध कर देगी रामलला की मनमोहक मुस्कान, प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर देखें अयोध्या के राजा की अद्भुत तस्वीरें

 Written By: Laveena Sharma
 Published : Jan 22, 2026 10:11 am IST,  Updated : Jan 22, 2026 10:16 am IST

आज 22 जनवरी 2026 को रामलला प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ मनाई जा रही है। ये वही ऐतिहासिक दिन है जब 2024 में सदियों के इंतजार के बाद प्रभु श्री राम अपने भव्य मंदिर में विराजे थे। इस शुभ अवसर पर आप देखेंगे अयोध्या के राजा की अद्भुत और मंत्रमुग्ध कर देने वाली तस्वीरें।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ- India TV Hindi
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ Image Source : SHRI RAM JANMBHOOMI TEERTH KSHETRA (X)

Ramlala Pratishtha Diwas 2026: 22 जनवरी का दिन हर राम भक्त के लिए बेहद खास है। यही कारण है कि इस शुभ अवसर पर राम मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। हर कोई रामलला की एक झलक पाने के लिए बेताब नजर आता है। प्राण प्रतिष्ठा का दिन हर कोई अपने-अपने तरीके से सेलिब्रेट करता है। कोई घर पर राम जी की विधि विधान पूजा करता है तो कोई राम मंदिर में दर्शन के लिए जाता है। अगर आप इस शुभ अवसर पर अयोध्या नहीं जा पा रहे हैं तो आप घर बैठे ही रामलला के दर्शन कर सकते हैं। यहां हम आपको अयोध्या के राजा राम जी की ऐसी दिव्य और अद्भुत तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं जो आपको मंत्रमुग्ध कर देंगी।

रामलला की फोटो (Ramlalla Ki Photo)

रामलला की दिव्य प्रतिमा को देख भक्तों के मन में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ता है। ऐसा प्रतीत होता है कि मानों श्री राम साक्षात दर्शन दे रहे हों। भगवान राम के इस प्यारे बाल रूप को बेहद ही श्रद्धा के साथ पूजा जाता है।

रामलला प्रतिष्ठा दिवस 2026
Image Source : SHRI RAM JANMBHOOMI TEERTH KSHETRAरामलला प्रतिष्ठा दिवस 2026

अयोध्या राम मंदिर में स्थापित रामलला की मूर्ति को काले पत्थर से बनाया गया है। इस पत्थर को कृष्ण शिला के नाम से भी जाना जाता है। कहा जाता है कि ये पत्थर हजारों सालों तक खराब नहीं होता।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ
Image Source : SHRI RAM JANMBHOOMI TEERTH KSHETRA (X)राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ

रामलला की ये दिव्य मूर्ति कर्नाटक के मूर्तिकार अरुण योगीराज ने बनाई है और इस मूर्ति को एक ही पत्थर से बनाया गया है।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ
Image Source : SHRI RAM JANMBHOOMI TEERTH KSHETRA (X)राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ

जानकारी अनुसार मूर्ति का वजन 200 किलोग्राम, इसकी ऊंचाई 4.24 फीट और चौड़ाई तीन फीट है। 

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ
Image Source : SHRI RAM JANMBHOOMI TEERTH KSHETRA (X)राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ

रामलला की प्रतिमा में भगवान विष्णु के 10 अवतारों को भी दर्शाया गया है। 

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ
Image Source : SHRI RAM JANMBHOOMI TEERTH KSHETRA (X)राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ

हर साल रामनवमी के पावन अवसर पर सूर्यदेव प्रभु रामलला का 'सूर्य तिलक' करते हैं। भगवान के मस्तक पर सूर्य की किरणों का यह दिव्य अभिषेक देख भक्तों का हृदय श्रद्धा और भक्ति से सराबोर हो उठता है।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ
Image Source : SHRI RAM JANMBHOOMI TEERTH KSHETRA (X)राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ

यह भी पढ़ें:

इस समय जुबान पर बैठती हैं मां सरस्वती, बोली गई हर बात होती है सच, ऐसे में जरूर बोले ये बातें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।