1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. February Horoscope 2026: फरवरी की 4 सबसे भाग्यशाली राशियां, करियर में प्रमोशन और छप्पर फाड़ कमाई के संकेत!

February Horoscope 2026: फरवरी की 4 सबसे भाग्यशाली राशियां, करियर में प्रमोशन और छप्पर फाड़ कमाई के संकेत!

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Jan 23, 2026 09:10 am IST,  Updated : Jan 23, 2026 09:10 am IST

February Horoscope 2026: फरवरी का महीना 4 राशि वालों के लिए बेहद शुभ संकेत दे रहा है। ज्योतिष अनुसार इस महीने में मेष, तुला समेत 4 राशि वालों को बंपर लाभ प्राप्त होने वाला है।

feb lucky rashi- India TV Hindi
फरवरी की लकी राशियां Image Source : FREEPIK

February Horoscope 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार फरवरी 2026 में ग्रहों की चाल में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे जिसका सीधा असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। लेकिन इनमें से 4 राशियां ऐसी हैं जिनकी किस्मत के सितारे इस महीने सातवें आसमान पर रहेंगे। इन राशि के लोगों को करियर में तगड़ा लाभ प्राप्त होगा। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए फरवरी का महीना शानदार साबित होगा। लंबे समय से रूका हुआ प्रमोशन या इंक्रीमेंट इस महीने में आपको मिल सकता है। इस महीने आपकी कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है। आय के नए स्रोत खुलेंगे। पुराने निवेशों से भी अच्छा लाभ प्राप्त होगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए तो ये महीना बेहद ही लाभकारी साबित होगा।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए भी ये महीना शुभ दिखाई दे रहा है। व्यापारियों को कोई बड़ी डील मिल सकती है जिससे छप्पर फाड़ कमाई होने के संकेत मिल रहे हैं। आपकी लीडरशिप क्वालिटी की कार्यक्षेत्र में खूब तारीफ होगी। इस महीने आपको पैतृक संपत्ति से बड़ा लाभ मिल सकता है।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों के लिए भी ये महीना शानदार रहेगा। नई नौकरी के अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति काफी मजबूत हो जाएगी। शेयर बाजार या प्रॉपर्टी में निवेश के लिए समय शानदार है। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। किसी धार्मिक या विदेश यात्रा पर जा सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वालों के लिए यह महीना गोल्डन पीरियड साबित होगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पैसों की कोई कमी नहीं रहेगी। अचानक धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। यदि आप अपना खुद का स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं तो इसके लिए फरवरी का महीना शुभ है। विदेश जाने के भी योग बन रहे हैं। कई माध्यमों से धन की प्राप्ति हो सकती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

 

यह भी पढ़ें:

Shani Sade Sati 2026: शनि साढ़े साती के होते हैं तीन चरण, दूसरा वाला होता है सबसे घातक, जानिए अभी किस राशि पर चल रहा है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।