1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. आ गया भगवान शिव के पसंदीदा फल का सीजन, इन लोगों के लिए है अमृत समान, जान लें खाने के फायदे

आ गया भगवान शिव के पसंदीदा फल का सीजन, इन लोगों के लिए है अमृत समान, जान लें खाने के फायदे

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Jan 23, 2026 02:59 pm IST,  Updated : Jan 23, 2026 03:14 pm IST

God Shiva Favorite Fruit Ber Benefits: भगवान शिव को वैसे तो कई चीजें पसंद हैं लेकिन बेर फल उन्हें काफी पसंद है। महा शिवरात्रि पर भोलेनाथ को बेर चढ़ाए जाते हैं। ये फल सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है।

भगवान शिव का पसंदीदा फल क्या है? - India TV Hindi
भगवान शिव का पसंदीदा फल क्या है? Image Source : CANVA

महा शिवरात्रि 15 फरवरी 2026 को है। इस दिन भगवान भोलेनाथ को उनका पसंदीदा फल बेर चढ़ाया जाता है। बेर फरवरी और मार्च महीने में आने वाला फल है। इसे आपको अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। बेर खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। जी हां ये फल भले ही दिखने में छोटा है लेकिन कई बीमारियों से लड़ने में असरदार साबित होता है। जान लें बेर खाने के फायदे और किन लोगों को बेर जरूर खाना चाहिए?

बेर की कई प्रजाति भारत में खाई जाती हैं। खट्टे मीठे स्वाद वाले बेर इन दिनों खूब बिक रहे हैं। बेर में विटामिन सी, विटामिन ए और विटामिन बी12 पाया जाता है। बेर खाने से शरीर को एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते हैं। रोजाना 10-12 बेर खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और बीमारियां दूर होती हैं। 

वजन घटाने के लिए बेर

जो लोग वजन घटाना चाहते हैं वो बेर खा सकते हैं। बेर खाने से आपको बार-बार कुछ खाने की क्रेविंग दूर होती है। बेर मेटाबॉलिज्म तेज करने में असरदार फल साबित होता है। ये लो कैलोरी फल है जो वजन घटाने में मददगार हो सकता है। 

बेर खाने के अन्य फायदे

बेर में फाइटोकॉन्स्टिट्यूएंट्स काफी होता है जिससे हार्ट हेल्दी रहता है। बेर में नाइट्रिक ऑक्साइड होता है जो ब्लड फ्लो को बेहतर बनाता है। बेर खाने से हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है। बेर चेहरे पर आने वाले निशानों को रोकने में भी असरदार होते हैं। बेर में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स उम्र को कम करने में असरदार हैं। इसमें फ्री रेडिकल्स से लड़ने वाले तत्व होते हैं जो एजिंग को कम करते हैं। बेर में कई खनिज होते हैं इसे खाने से हड्डियां मजबूती बनती हैं। फाइबर से भरपूर होने की वजह से पेट और पाचन दुरुस्त रहता है। बेर को सूखा, कच्चा या फिर हल्का पकने पर खाया जाता है 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल