1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. थाईलैंड से बार्नौल जा रहे रूसी विमान में हवा में बजा मौत का सायरन, 246 लोगों की मुश्किल में फंसी जान; मदद को आया चीन

थाईलैंड से बार्नौल जा रहे रूसी विमान में हवा में बजा मौत का सायरन, 246 लोगों की मुश्किल में फंसी जान; मदद को आया चीन

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Jan 23, 2026 06:30 pm IST,  Updated : Jan 23, 2026 06:39 pm IST

थाईलैंड से उड़ान भर रहे एक रूसी विमान में अचानक खराबी की सूचना रिपोर्ट होने से हड़कंप मच गया। 246 यात्रियों की जान मुश्किल में फंस गई। बाद में चीन की मदद से विमान की लैंझो में सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : AP

बीजिंगः थाईलैंड से रूस के बार्नौल के लिए उड़ान भर रहे एक विमान में शुक्रवार को अचानक बीच हवा में मौत का सायरन बजने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि उड़ान भरने के बाद बीच हवा में विमान में कोई तकनीकी खामी आ गई। इसके बाद विमान के पायलट इमरजेंसी लैंडिंग का प्रयास करने लगे। इस विमान में क्रू मेंबर्स समेत 246 यात्री सवार थे। यात्रियों में चीख-पुकार मच चुकी थी। मगर रूस के दोस्त चीन ने इस संकट में उसकी मदद की। 

चीन के ग्लोबल टाइम्स के अनुसार रूसी उड़ान ने आपातकाल घोषित किया और चीन के लैंझो में विमान की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि इस विमान ने थाईलैंड के फुकेट से रूस के बार्नौल के लिए उड़ान भरी थी। मगर शुक्रवार को आपातकाल घोषित किया गया। इसके बाद स्थानीय समयानुसार शाम 4:51 बजे चीन के उत्तर-पश्चिम गांसू प्रांत में स्थित लैंझो झोंगचुआन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर फ्लाइट को डायवर्ट कर दिया गया और उसकी सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। यह जानकारी शुक्रवार को शिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने दी।  

विमान में क्या हुआ था

बोइंग 757-200 विमान द्वारा संचालित ZF2998 उड़ान ने चालक दल द्वारा संकट की रिपोर्ट करने के बाद ट्रांसपोंडर कोड 7700 सेट किया और लैंझो में आपातकालीन लैंडिंग करने का फैसला किया। चीनी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार लैंझो झोंगचुआन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के अनुसार विमान में सवार 239 यात्रियों और 7 क्रू सदस्यों सहित कुल 246 लोगों के साथ सुरक्षित लैंडिंग हुई।  प्रारंभिक जानकारी से पता चलता है कि आपात स्थिति विमान के दाहिने इंजन में खराबी के कारण उत्पन्न हुई। हवाई अड्डा वर्तमान में यात्रियों और क्रू के लिए आगे की व्यवस्थाओं का समन्वय कर रहा है। 

यह भी पढ़ें

800 लोगों की फांसी रोकने के ट्रंप के दावे पर आया ईरान का बयान, कहा-"झूठ बोल रहे अमेरिकी राष्ट्रपति"

सीरियाई सेना ने ISIS आतंकियों को रखे जाने वाली जेल पर किया कब्जा, कुर्दिश लड़ाकों ने छोड़ा इलाका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश