1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बेटे की फिल्म रिलीज पर भावुक हुए सुनील शेट्टी, शेयर किया पोस्ट, बॉर्डर 2 में निभाया नेवी ऑफिसर का रोल

बेटे की फिल्म रिलीज पर भावुक हुए सुनील शेट्टी, शेयर किया पोस्ट, बॉर्डर 2 में निभाया नेवी ऑफिसर का रोल

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Jan 23, 2026 10:05 pm IST,  Updated : Jan 23, 2026 10:05 pm IST

सुनील शेट्टी ने बॉर्डर 2 रिलीज के बाद अपने बेटे अहान शेट्टी की तारीफ की है। इस फिल्म में अहान ने एक नेवी ऑफिसर का किरदार निभाया है।

Suniel Shetty- India TV Hindi
सुनील शेट्टी Image Source : INSTAGRAM@SUNIELSHETTY

सुनील शेट्टी अपने बेटे अहान शेट्टी की फिल्म 'बॉर्डर 2' की रिलीज से बेहद भावुक हैं। उन्होंने अपने बेटे के लिए एक भावपूर्ण संदेश लिखा और जीवन चक्र के इस पल का जश्न मनाया। आपको बता दें कि 1997 की क्लासिक फिल्म 'बॉर्डर' में सुनील ने भैरों सिंह का किरदार निभाया था और अपने अभिनय से किरदार को अमर कर दिया था। 'बॉर्डर 2' में अहान ने नौसेना अधिकारी का किरदार निभा रहे हैं, जिसे देखकर अन्ना भावुक हो गए हैं। 'बॉर्डर 2' की रिलीज के दिन सुनील ने इंस्टाग्राम पर दोनों फिल्मों की झलकियां दिखाते हुए एक वीडियो शेयर किया और अपने दिल की बात कही।

सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

रील शेयर करते हुए सुनील ने कैप्शन में लिखा, 'मेरे बेटे, आज मुझे तुमसे ये कहना है कि मेरे लिए 'बॉर्डर' सिर्फ एक फिल्म नहीं थी जिसमें मैंने अभिनय किया था। ये एक ऐसी जिम्मेदारी बन गई जिसे मैंने कैमरे बंद होने के बहुत बाद तक निभाया।' इसे 'एक पूरा चक्र' बताते हुए उन्होंने आगे कहा, 'सालों बाद, तुम्हें वर्दी पहने देखना एक तरह से पूरा चक्र है - पुरानी यादों के रूप में नहीं, बल्कि एक याद दिलाने के रूप में। अनुशासन की। बलिदान की। मौन की। साहस की।' सुनील शेट्टी ने यह भी कहा कि बॉर्डर फ्रैंचाइज सिर्फ युद्ध के बारे में नहीं, बल्कि शांति के बारे में भी है। उन्होंने जोर देकर कहा, 'यह फिल्म गौरव या युद्ध के बारे में नहीं है। यह हमें याद दिलाती है कि शांति क्यों ज़रूरी है।' बॉर्डर के सही अर्थ को समझाते हुए सुनील ने आगे कहा, 'सीमा वह जगह नहीं है जहां देश खत्म होता है - यह वह जगह है जहां साहस शुरू होता है। और कुछ कहानियां पर्दे पर नहीं रहतीं - वे राष्ट्र के हृदय में बस जाती हैं।' उन्होंने अंत में कहा, 'हम कभी न भूलें कि वह वर्दी वास्तव में किस चीज़ का प्रतीक है। जय हिंद। जय भारत।'

28 साल पुरानी फिल्म का सीक्वल है बॉर्डर-2 

बॉर्डर 2 के बारे में: बॉर्डर 2, 1997 की क्लासिक फिल्म बॉर्डर का सीक्वल है। इसमें सनी देओल के साथ दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान के बसंतर युद्ध पर आधारित है। बॉर्डर 2 में मोना सिंह, मेधा राणा, सोनम बाजवा और अन्या सिंह भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है लेकिन कोई खास प्रभावित नहीं कर पाई है। 

ये भी पढ़ें- दिखने में स्वीट और स्वामी टाइप के लेकिन रोल मिल रहे विलेन टाइप के, बिग बॉस से निकलते ही बदली कंपोजर की जिंदगी

बॉलीवुड ही नहीं धुरंधर 2 से घबराया साउथ, राम चरण की फिल्म की रिलीज डेट बढानी पड़ी आगे, टक्सिक का भी पड़ता असर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन