1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. आलू-प्याज के नहीं, ऐसे बनाएं शकरकंद के गर्मागर्म पराठे, चखते ही मुंह से निकलेगा वाह!

आलू-प्याज के नहीं, ऐसे बनाएं शकरकंद के गर्मागर्म पराठे, चखते ही मुंह से निकलेगा वाह!

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jan 23, 2026 06:01 pm IST,  Updated : Jan 23, 2026 06:01 pm IST

Shakarkand ke paratha: आप भी आलू-प्याज के पराठे खाते-खाते बोर हो गए हैं? अगर हां, तो आपको कम से कम एक बार शकरकंद के पराठे की बेहद आसान रेसिपी को जरूर आजमाकर देखना चाहिए।

शकरकंद के पराठे- India TV Hindi
शकरकंद के पराठे Image Source : MASHED/YT/KRISHNA'S CUISINE

सर्दियों के मौसम में अक्सर लोग गर्मागर्म आलू या फिर प्याज के पराठे बनाकर खाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी शकरकंद के पराठे खाए हैं? अगर नहीं, तो यकीन मानिए ये रेसिपी आपको काफी पसंद आएगी। शकरकंद के पराठे बनाने के लिए 2 बॉइल्ड शकरकंद, 2 कप गेहूं का आटा, 1-2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च, एक छोटी स्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट, बारीक कटा हुआ हरा धनिया, हाफ छोटी स्पून अजवाइन, नमक, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और घी/तेल की जरूरत पड़ेगी।

पहला स्टेप- शकरकंद के पराठे बनाने के लिए सबसे पहले शकरकंद को धो लीजिए और फिर इन्हें बॉइल कर लीजिए। 2 से 3 सीटी में शकरकंद बॉइल हो जाएंगे।

दूसरा स्टेप- जब शकरकंद ठंडे हो जाएं, तब इनके छिलके हटाकर इन्हें अच्छी तरह से मैश कर लीजिए।

तीसरा स्टेप- एक कटोरे में मैश्ड शकरकंद, गेहूं का आटा, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट, अजवाइन, बारीक कटा हुआ हरा धनिया, नमक, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला निकाल लीजिए।

चौथा स्टेप- इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद आपको इस मिश्रण में थोड़ा-थोड़ा पानी एड करते हुए नरम आटा गूंथ लेना है।

पांचवां स्टेप- आटे की छोटी-छोटी लोइयां तोड़ लीजिए और फिर इन लोइयों को एक-एक करके सूखे आटे में लपेटकर बेल लीजिए।

छठा स्टेप- अब तवे को गर्म कर इसमें घी या फिर तेल को स्प्रेड कर लीजिए। अब आपको शकरकंद के पराठों को दोनों तरफ से सेंक लेना है।

आपके क्रिस्पी शकरकंद के पराठे सर्व करने के लिए तैयार हैं। आप शकरकंद के गर्मागर्म पराठों को दही या हरी चटनी या फिर अचार के साथ एंजॉय कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शकरकंद में पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। इसका मतलब ये है कि शकरकंद के पराठे आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल