1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. ऐसे बनाएं अदरक-शहद की चाय, हर चुस्की से मिलेगा गले को आराम, जरूर ट्राई करें आसान सी ये रेसिपी

ऐसे बनाएं अदरक-शहद की चाय, हर चुस्की से मिलेगा गले को आराम, जरूर ट्राई करें आसान सी ये रेसिपी

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jan 22, 2026 04:22 pm IST,  Updated : Jan 22, 2026 04:31 pm IST

Adrak shahad ki chai: सर्दियों के मौसम में अदरक और शहद की गर्मागर्म चाय पीने का मजा ही कुछ और है। आइए जिंजर हनी टी की बेहद आसान रेसिपी के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

अदरक-शहद की चाय- India TV Hindi
अदरक-शहद की चाय Image Source : FREEPIK/LITTLE CAFE/YT

अदरक और शहद, दोनों नेचुरल चीजों में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व सर्दियों के मौसम में आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। क्या आपने कभी अदरक और शहद की चाय पी है? आज हम आपको अदरक और शहद की चाय बनाने के तरीके के बारे में बताएंगे। सबसे पहले जिंजर हनी टी को बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाले सामग्री के बारे में जान लेते हैं। अदरक और शहद की चाय बनाने के लिए आपको 3 कप पानी, 3 स्पून चायपत्ती, एक स्पून बारीक कटी हुई अदरक, एक स्पून नींबू का रस और 1-2 स्पून शहद की जरूरत पड़ेगी।

पहला स्टेप- सबसे पहले आपको एक पैन में 3 कप पानी निकाल लेना है। अब गैस को ऑन कर दीजिए जिससे पानी गर्म हो जाए।

दूसरा स्टेप- जब ये पानी अच्छी तरह से बॉइल हो जाए, तब आपको इसमे अदरक एड करनी है। इसके बाद गैस को मीडियम आंच पर सेट कर दीजिए।

तीसरा स्टेप- अदरक वाले पानी में उबाल आ जाए, तो इस पानी में चायपत्ती डाल दीजिए।

चौथा स्टेप- एक बार सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए और फिर गैस बंद कर दीजिए।

पांचवां स्टेप- आप इसे कप में छान लीजिए और फिर इसमें नींबू का रस और शहद मिला लीजिए। आपकी अदरक और शहद की चाय सर्व करने के लिए तैयार है। 

गले की खराश, सर्दी, खांसी और जुकाम जैसी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए अदरक और शहद की चाय का सेवन किया जा सकता है। अगर आप अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो भी औषधीय गुणों से भरपूर इस चाय को पीना शुरू कर सकते हैं। कुल मिलाकर सर्दियों के मौसम में अदरक और शहद की चाय पीने से आपकी सेहत को चौतरफा लाभ मिल सकता है। हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से ही चाय का सेवन करना चाहिए।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल