1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. घर पर ऐसे बनाएं क्रिस्पी Chips, बच्चों को जरूर खिलाएं, खाते ही भूल जाएंगे पैकेट वाले चिप्स का स्वाद

घर पर ऐसे बनाएं क्रिस्पी Chips, बच्चों को जरूर खिलाएं, खाते ही भूल जाएंगे पैकेट वाले चिप्स का स्वाद

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jan 20, 2026 04:03 pm IST,  Updated : Jan 20, 2026 04:03 pm IST

Crispy chips recipe: बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को क्रिस्पी चिप्स खाना अच्छा लगता है। आज हम आपको घर पर आसानी से चिप्स बनाने के तरीके के बारे में बताएंगे।

चिप्स की रेसिपी- India TV Hindi
चिप्स की रेसिपी Image Source : COOKINGSHOOKING/YT

चिप्स सिर्फ बच्चों के ही नहीं बल्कि बड़ों के भी फेवरेट होते हैं। क्या आप भी पैकेट वाले चिप्स खाते हैं? अगर हां, तो आपको कम से कम एक बार घर पर चिप्स जरूर बनाकर देखने चाहिए। आइए चिप्स को बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री के बारे में जानकारी हासिल कर लेते हैं। आपको बता दें कि घर पर चिप्स बनाने के लिए हाफ कप टमाटर का रस, एक-चौथाई कप सूजी, एक कप गेहूं का आटा, नमक, काली मिर्च, लाल मिर्च पाउडर और तेल की जरूरत पड़ेगी।

पहला स्टेप- सबसे पहले एक कटोरे में टमाटर का रस निकाल लीजिए। इसी कटोरे में सूजी भी एड कर लीजिए।

दूसरा स्टेप- इसके बाद कटोरे में गेहूं का आटा भी निकाल लीजिए। अब आपको नमक, काली मिर्च और लाल मिर्च पाउडर भी निकाल लेना है।

तीसरा स्टेप- सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करते हुए गूंथ लीजिए। आपको इस मिश्रण को पतला करके बेल लेना है।

चौथा स्टेप- जब मिश्रण रोटी से पतला बिल जाए, तब आपको फोर्क से सब तरफ छेद कर लेना है।

पांचवां स्टेप- इसके बाद आपको इस मिश्रण को ट्राएंगल या फिर चिप्स के शेप में काट लेना है।

छठा स्टेप- एक कड़ाही में तेल को गर्म कर लीजिए। अब चिप्स को मीडियम से लो फ्लेम पर अच्छी तरह से फ्राई कर लीजिए।

सातवां स्टेप- प्लेट में नैपकिन निकाल लीजिए। नैपकिन के ऊपर सभी क्रिस्पी चिप्स को निकाल लीजिए जिससे एक्स्ट्रा तेल सूख जाए।

आठवां स्टेप- आखिर में चिप्स के ऊपर पेरीपेरी मसाला छिड़क दीजिए और इन टोमैटो चिप्स के स्वाद का लुत्फ उठाइए।

अगर आपके घर में बच्चे हैं, तो आपको इस रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए। बच्चे बड़े चाव के साथ घर पर बनाए गए चिप्स खाएंगे। आप होममेड टोमैटो चिप्स को किसी भी एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करके रख सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल