1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market Highlights: शेयर बाजार में कोहराम, सेंसेक्स 1066 और निफ्टी 353 अंक टूटा

Stock Market Highlights: शेयर बाजार में कोहराम, सेंसेक्स 1066 और निफ्टी 353 अंक टूटा

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Jan 20, 2026 03:53 pm IST,  Updated : Jan 20, 2026 04:10 pm IST

मंगलवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ HDFC Bank के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए, जबकि बाकी की सभी 29 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।

bse, nse, nifty, nifty 50, sensex, share market, stock market, hdfc bank, eternal, bajaj finance, su- India TV Hindi
शेयर बाजार क्रैश Image Source : FREEPIK

Stock Market Highlights 20 January 2026: मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार में कोहराम मच गया। हफ्ते के दूसरे दिन सेंसेक्स 1065.71 अंकों (1.28 प्रतिशत) की भारी गिरावट के साथ 82,180.47 अंकों पर बंद हुआ। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 353.00 अंकों (1.38 प्रतिशत) के बड़े नुकसान के साथ 25,232.50 अंकों पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में जारी गिरावट के पीछे कई बड़ी वजहें बताई जा रहीं हैं। इनमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की वजह से पनप रहे नए टैरिफ वॉर की चिंताएं, शेयरों से पैसे निकालकर सोने-चांदी में निवेश, विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली प्रमुख हैं।

सेंसेक्स की सिर्फ 1 कंपनी का शेयर ही हरे निशान में हुआ बंद

मंगलवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ HDFC Bank के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए, जबकि बाकी की सभी 29 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, निफ्टी 50 की भी 50 में से सिर्फ 3 कंपनियों के शेयर ही तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 47 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल एचडीएफसी बैंक 0.38 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ, जबकि जोमैटो की पैरेंट कंपनी एटरनल के शेयर आज सबसे ज्यादा 4.02 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के शेयरों का आज कैसा रहा प्रदर्शन

आज एचडीएफसी बैंक को छोड़कर सेंसेक्स की बाकी सभी 29 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। एटरनल के शेयर आज सबसे ज्यादा 4.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। इसके अलावा, बजाज फाइनेंस 3.88 प्रतिशत, सन फार्मा 3.68 प्रतिशत, इंडिगो 3.04 प्रतिशत, ट्रेंट 2.89 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 2.84 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 2.83 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 2.81 प्रतिशत, टाटा स्टील 2.50 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 2.40 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 2.32 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 1.96 प्रतिशत, आईटीसी 1.95 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 1.85 प्रतिशत, टीसीएस 1.74 प्रतिशत, टाइटन 1.74 प्रतिशत, एलएंडटी 1.54 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.51 प्रतिशत, एचसीएल टेक 1.48 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.40 प्रतिशत, एनटीपीसी 1.38 प्रतिशत, इंफोसिस 1.35 प्रतिशत, पावरग्रिड 1.24 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 1.11 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.96 प्रतिशत, बीईएल 0.93 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.69 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.28 प्रतिशत और एसबीआई के शेयर 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा