A
Hindi News खेल क्रिकेट टीम के 8 खिलाड़ी कुल मिलाकर बना पाए सिर्फ 20 रन, इस बॉलर ने बैटिंग ऑर्डर किया तहस-नहस; झटके 5 विकेट

टीम के 8 खिलाड़ी कुल मिलाकर बना पाए सिर्फ 20 रन, इस बॉलर ने बैटिंग ऑर्डर किया तहस-नहस; झटके 5 विकेट

जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मैच में दिल्ली के बल्लेबाज बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए हैं और खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं।

ayush badoni- India TV Hindi Image Source : PTI आयुष बडोनी

रणजी ट्रॉफी में इस समय दिल्ली और जम्मू कश्मीर के बीच मुकाबला हो रहा है। इस मैच में दिल्ली के तीन बल्लेबाजों ने तो अर्धशतक लगाए। वहीं 8 खिलाड़ी कुल मिलाकर सिर्फ 20 रन ही बना सके। इसी वजह से दिल्ली की टीम पहली पारी में सिर्फ 211 रनों पर सिमट गई। जम्मू-कश्मीर की टीम के लिए औकीब नबी ने सबसे ज्यादा पांच विकेट हासिल किए। दिल्ली के बल्लेबाज जम्मू-कश्मीर के गेंदबाजों के सामने पूरी तरह से नाकाम रहे। गेंदबाजों को स्विंग और सीम मूवमेंट मिल रहा था।

दिल्ली के बल्लेबाज नहीं दिखा पाए कमाल

दिल्ली की शुरुआत बहुत ही खराब रही, जब अर्पित राणा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। सनत सांगवान (12)  भी खास कमाल नहीं दिखा पाए। अर्पित बॉलर नबी की एक गेंद पर कैच आउट हुए और अब्दुल समद ने स्लिप में उनका कैच लपका। यश धुल (01) थोड़े बदकिस्मत रहे क्योंकि सुनील की गेंद काफी हद तक दिशा बदल गई थी और उनके बल्ले का बाहरी किनारा नहीं ले पाई लेकिन उन्हें आउट करार दिया गया। सांगवान का विकेट बाएं हाथ के स्पिनर वंशज शर्मा ने लिया।

3 बल्लेबाजों ने शतक लगाए शतक

कप्तान आयुष बडोनी (82 गेंद में 64 रन) और आयुष दोसेजा (143 गेंद में 65 रन) ने चौथे विकेट के लिए 104 रन जोड़े। इससे दिल्ली के बड़े स्कोर की उम्मीद बंधी थी, लेकिन दोसेजा ने ऑलराउंडर सुमित माथुर (नाबाद 55) के साथ 68 रन और जोड़े। बडोनी और दोसेजा दोनों ही अपने अर्धशतकों को तिहरे अंक में नहीं बदल पाए। माथुर अच्छी लय में दिखे और दूसरे छोर पर ही डटे रहे वह अंत तक आउट नहीं हुए। औकीब नबी की गेंदबाजी के आगे दिल्ली के बल्लेबाज बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए और खास कमाल नहीं दिखा पाए।

दिल्ली की टीम के लिए अर्पित राणा, अनुज रावत, मनन भारद्वाज, सिमरजीत सिंह, मनी ग्रेवाल अपना खाता तक नहीं खोल पाए। वहीं ह्रतिक शौकीन (7 रन) और यश धुल (एक रन), सनत सांगवान के बल्ले से 12 रन निकले। ये 8 खिलाड़ी कुल मिलाकर सिर्फ 20 रन बना सके। जम्मू कश्मीर की टीम ने अभी तक 3 विकेट के नुकसान पर 31 रन बना लिए हैं। टीम अभी दिल्ली से 180 रन पीछे कर रहे हैं। दिल्ली के लिए तीनों विकेट सिमरजीत सिंह ने हासिल किए हैं। उनके दम पर दिल्ली ने कुछ हद तक वापसी करने की कोशिश की है।

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में 4 ही बल्लेबाज कर पाए थे ऐसा करिश्मा, अब बाबर आजम की नई एंट्री

ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद कब भारत लौटेंगे बुमराह और शुभमन गिल, सामने आया ये बड़ा अपडेट

Latest Cricket News