1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में 4 ही बल्लेबाज कर पाए थे ऐसा करिश्मा, अब बाबर आजम की नई एंट्री

पाकिस्तान के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में 4 ही बल्लेबाज कर पाए थे ऐसा करिश्मा, अब बाबर आजम की नई एंट्री

 Published : Nov 08, 2025 10:43 pm IST,  Updated : Nov 09, 2025 12:45 am IST

पाकिस्तान ने तीसरे वनडे मैच में धमाकेदार अंदाज में जीत दर्ज कर ली। टीम के लिए गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने कमाल का खेल दिखाया।

babar azam- India TV Hindi
बाबर आजम Image Source : AP

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरा वनडे 7 विकेट अपने नाम कर लिया। मैच में पाकिस्तान के लिए सैम अयूब और अबरार अहमद ने दमदार खेल दिखाया और सीरीज में जीत दिलाने में कारगर साबित हुए। सुपरस्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने मैच में कुल 27 रन बनाए। 

बाबर आजम ने इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाए 15000 रन

पाकिस्तान के लिए तीसरे वनडे मैच में बाबर आजम ने 32 गेंदों में कुल 27 रन बनाए, जिसमें पांच चौके शामिल रहे। इसी के साथ उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 15000 रन पूरे कर लिए हैं। वह पाकिस्तान के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में 15000 से ज्यादा रन बनाने वाले कुल पांचवें बल्लेबाज बने हैं। उनसे पहले पाकिस्तान के लिए इंजमाम उल हक, यूनिस खान, मोहम्मद युसुफ और जावेद मियांदाद  15000 से ज्यादा रन बना चुके हैं।

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पाकिस्तानी बल्लेबाज:

पाकिस्तानी बल्लेबाज रन
इंजमाम उल हक 20541
यूनिस खान 17790
मोहम्मद युसूफ 17134
जावेद मियांदाद 16213
बाबर आजम 15004

इंटरनेशनल क्रिकेट में जड़ चुके 31 शतक

पाकिस्तान के लिए बाबर आजम ने इंटरनेशनल क्रिकेट में पहला कदम साल 2015 में रखा था। इसके कुछ सालों के बाद ही टीम की अहम कड़ी बन गए और अपने दम पर पाकिस्तानी टीम को कई मैचों में जीत दिलाई। उन्होंने पाकिस्तानी टीम के लिए 329 इंटरनेशनल मैचों में कुल 15004 रन बनाए हैं, जिसमें से 31 शतक शामिल रहे हैं।

पाकिस्तान ने जीती सीरीज

पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला वनडे मुकाबला 2 विकेट से अपने नाम किया था। इसके बाद साउथ अफ्रीका ने दूसरा मैच 8 विकेट से जीतकर सीरीज में बराबरी हासिल कर ली। फिर तीसरे वनडे में पाकिस्तान ने धमाकेदार 7 विकेट से जीत दर्ज कर ली और सीरीज में जीत हासिल कर ली।

तीसरे वनडे मैच में साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज अच्छा नहीं कर पाए। इसी वजह से टीम 143 रनों पर सिमट गई, बाद में पाकिस्तान ने लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। टीम के लिए सैम अयूब ने 77 रनों की पारी खेली।

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान ने पहली बार किया ऐसा ऐतिहासिक कारनामा, धमाकेदार अंदाज में सीरीज जीतकर रचा कीर्तिमान

महिला वर्ल्ड कप जीतने के बाद ऋचा घोष को बनाया गया DSP, मिली सोने की चेन और इतने रुपए

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल