1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अजीत अगरकर नहीं चाहते हैं कॉन्ट्रैक्ट में एक्सटेंशन, IPL 2027 के मिनी ऑक्शन पर भी आया बड़ा अपडेट

अजीत अगरकर नहीं चाहते हैं कॉन्ट्रैक्ट में एक्सटेंशन, IPL 2027 के मिनी ऑक्शन पर भी आया बड़ा अपडेट

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Sep 19, 2026 03:55 pm IST,  Updated : Sep 19, 2026 05:36 pm IST

भारत के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने 4 अक्टूबर को कांट्रैक्ट खत्म होने के बाद पद पर बने रहने से इनकार कर दिया है। अजीत अगरकर के फ्यूचर को लेकर बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने बड़ा बयान दिया है।

Ajit Agarkar- India TV Hindi
अजीत अगरकर Image Source : PTI

भारतीय क्रिकेट टीम को लेकर एक बड़ी खबर आई है। क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) अब नए चीफ सेलेक्टर की खोज कर रहा है। दरअसल BCCI के मौजूदा चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने बोर्ड के सीनियर अधिकारियों को बता दिया है कि वे अब चीफ सेलेक्टर के तौर पर आगे काम नहीं करना चाहते हैं। अगरकर का कार्यकाल 4 अक्टूबर को खत्म हो रहा है। इस बीच BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने भी अजीत अगरकर के फ्यूचर को लेकर बड़ा बयान दिया है।

चीफ सेलेक्टर के फ्यूचर पर देवजीत सैकिया ने क्या कहा?

बीसीसीआई (BCCI) की सालाना बैठक के बाद बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के पद पर रहने या हटने का फैसला जल्द ही लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में अभी 15 दिन का समय बचा हुआ है और क्रिकेट में 15 दिन काफी लंबा समय होता है, इसलिए बोर्ड सही समय आने पर अपना निर्णय सबके सामने रखेगा। सैकिया ने यह भी साफ किया कि इस मीटिंग में किसी खास व्यक्ति को लेकर बातचीत नहीं हुई थी। इस मीटिंग के बाद सैकिया ने एशिया कप की दोनों ट्रॉफी को बीसीसीआई ऑफिस लाने को लेकर भी बात की

2023 में चीफ सेलेक्टर बने थे अजीत अगरकर

अजीत अगरकर जुलाई 2023 में भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर बने थे। उन्होंने बीसीसीआई और टीम के बाकी अधिकारियों के साथ मिलकर आगे के लिए नए खिलाड़ियों को तैयार करने का काम किया। उनके कार्यकाल में टीम इंडिया ने अच्छा प्रदर्शन किया। भारतीय टीम ने 2023 और 2025 में एशिया कप जीता, 2023 के वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंची। भारत ने 2024 और 2026 में दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीता और 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी की ट्रॉफी भी अपने नाम की।

दिसंबर में किया जाएगा IPL 2027 के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन

IPL 2027 के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन दिसंबर के दूसरे हफ्ते में किया जाएगा। 2023 से 2027 के बीच यह आखिरी मिनी ऑक्शन होगी।। आईपीएल के 20 साल पूरे होने की खुशी में बीसीसीआइ ने अगले सीजन को बड़े पैमाने पर मनाने का फैसला किया है। इसके साथ ही अरुण धूमल और खैरुल मजूमदार को फिर से आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल टीम में शामिल कर लिया गया है। बीसीसीआइ सचिव देवजीत सैकिया ने यह भी बताया कि दिव्यांग क्रिकेटरों की मदद के लिए राज्यों की क्रिकेट एसोसिएशनों को भी साथ जोड़ा जाएगा। दिसंबर 2027 में बीसीसीआइ को पूरे 100 साल हो रहे हैं, इसलिए इस खास मौके पर दिसंबर 2027 से पूरे एक साल तक जश्न मनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें

डेविस कप में डबल्स मैच को भारतीय जोड़ी ने किया अपने नाम, 6-3, 3-6, 6-3 से मैच में दर्ज की जीत

भारत बनाम बांग्लादेश एशियन गेम्स सेमीफाइनल टीवी और मोबाइल पर लाइव कैसे देखें, मेडल के और करीब पहुंचेगी टीम इंडिया

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल