Tuesday, December 09, 2025
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान ने पहली बार किया ऐसा ऐतिहासिक कारनामा, धमाकेदार अंदाज में सीरीज जीतकर रचा कीर्तिमान

पाकिस्तान ने पहली बार किया ऐसा ऐतिहासिक कारनामा, धमाकेदार अंदाज में सीरीज जीतकर रचा कीर्तिमान

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में पाकिस्तान के गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया है। टीम के लिए सैम अयूब सबसे बड़े मैच विनर साबित हुए हैं और टीम को सीरीज में जिताने में अहम रोल प्ले किया है।

Written By: Govind Singh @GovindS48617417
Published : Nov 08, 2025 09:32 pm IST, Updated : Nov 09, 2025 12:51 am IST
pakistan cricket team- India TV Hindi
Image Source : AP पाकिस्तान क्रिकेट टीम

Pakistan vs South Africa ODI Series: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने तीसरे वनडे मुकाबले में साउथ अफ्रीकी टीम को 7 विकेट से हरा दिया। तीसरे मैच में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कुल 143 रन बनाए। इसके बाद पाकिस्तान ने सैम अयूब की बदौलत टारगेट आसानी से हासिल कर लिया और सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। पाकिस्तान ने पहला वनडे मुकाबला 2 विकेट से अपने नाम किया था।

पाकिस्तान ने घर में अफ्रीका के खिलाफ पहली बार जीती सीरीज

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने सीरीज जीतते ही इतिहास रच दिया है। पाकिस्तान की अपनी धरती पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ यह पहली वनडे सीरीज जीत है। इससे पहले अफ्रीकी टीम साल 2003 और साल 2007 में वनडे सीरीज खेलने के लिए पाकिस्तान आई थी, तब दोनों ही बार सीरीज अफ्रीकी टीम ने जीती थी। लेकिन इस बार पाकिस्तान ने बाजी मार ली।

अबरार अहमद ने हासिल किए चार विकेट

साउथ अफ्रीका के लिए क्विंटन डी कॉक और लुहाने ड्रि प्रीटोरियस ने 72 रनों की पारी खेली। इन दोनों प्लेयर्स ने बेहतरीन बैटिंग का नमूना पेश किया। लेकिन बाकी के बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। इसी वजह से टीम 143 रनों पर सिमट गई। पाकिस्तान के लिए अबरार अहमद सबसे बड़े हीरो साबित हुए और उन्होंने चार विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी और सलमान अली आगा ने दो-दो विकेट चटकाए। इन गेंदबाजों की वजह से ही अफ्रीकी टीम बड़ा स्कोर नहीं बना पाई।

सैम अयूब ने खेली दमदार पारी

बाद में पाकिस्तान की शुरुआत बहुत ही खराब रही, जब फखर जमां बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद सैम अयूब ने 70 गेंदों में 77 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और एक छक्का लगाया। वहीं स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने 32 गेंदों में 27 रन बनाए। विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान के बल्ले से 32 रन निकले। इन बल्लेबाजों की वजह से ही पाकिस्तानी टीम ने लक्ष्य को 25.1 ओवर्स में चेज कर लिया।

यह भी पढ़ें:

महिला वर्ल्ड कप जीतने के बाद ऋचा घोष को बनाया गया DSP, मिली सोने की चेन और इतने रुपए

ऋषभ पंत मैच में हुए रिटायर्ड हर्ट, फिर वापस आकर गेंदबाजों की उड़ाईं धज्जियां; ठोका दमदार अर्धशतक

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement