1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 22 साल के खिलाड़ी ने बल्ले से दिखाया ऐसा कमाल, एक झटके में तोड़ा कोहली और बाबर आजम का रिकॉर्ड

22 साल के खिलाड़ी ने बल्ले से दिखाया ऐसा कमाल, एक झटके में तोड़ा कोहली और बाबर आजम का रिकॉर्ड

AUS vs SA: डेवाल्ड ब्रेविस ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में अपनी 53 रनों की पारी के दम पर एक साथ विराट कोहली और बाबर आजम के रिकॉर्ड को तोड़ने का काम किया।

Dewald Brevis- India TV Hindi
Image Source : GETTY डेवाल्ड ब्रेविस

साउथ अफ्रीका टीम के 22 साल के खिलाड़ी युवा खिलाड़ी डेवाल्ड ब्रेविस का बल्ला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में बल्ले से कमाल का प्रदर्शन देखने को मिला। ब्रेविस ने इस सीरीज में जहां एक शतकीय पारी खेली तो वहीं उनके बल्ले से एक अर्धशतक भी देखने को मिला। तीसरे टी20 मैच में डेवाल्ड ब्रेविस के बल्ले से 53 रनों की पारी देखने को मिली जिसके दम पर उन्होंने जहां विराट कोहली के 8 साल पुराने को रिकॉर्ड को तोड़ा तो वहीं बाबर आजम का भी एक मामले में पीछे छोड़ने में कामयाब रहे।

ब्रेविस इस मामले में निकले विराट कोहली से आगे

ऑस्ट्रेलिया में विदेशी बल्लेबाज के तौर पर टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में अब डेवाल्ड ब्रेविस पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। ब्रेविस से पहले ये रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम पर था। डेवाल्ड ब्रेविस जिनका ये पहला ऑस्ट्रेलियाई दौरा था उन्होंने वहां पर टी20 इंटरनेशनल में कुल 14 छक्के लगा दिए हैं, जिसके साथ वह कोहली के 13 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ने में कामयाब हो गए हैं।

ऑस्ट्रेलिया में टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले विदेशी खिलाड़ी

  • डेवाल्ड ब्रेविस - 14 छक्के
  • विराट कोहली - 13 छक्के
  • शिखर धवन - 9 छक्के
  • आंद्रे रसेल - 9 छक्के

इस मामले में बाबर आजम को छोड़ दिया पीछे

डेवाल्ड ब्रेविस ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में बाबर आजम के रिकॉर्ड को तोड़ने में कामयाब हो गए हैं, जिसमें वह विराट कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ने से जरूर 20 रन दूर रह गए। ब्रेविस ने इस सीरीज में जहां कुल 180 रन बनाए तो वहीं बाबर आजम ने साल 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में कुल 163 रन बनाए थे। इस लिस्ट में पहले नंबर पर काबिज विराट कोहली ने साल 2015-16 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की टी20 सीरीज में कुल 199 रन बनाए थे।

ये भी पढ़ें

रविचंद्रन अश्विन हो गए पीछे, घातक गेंदबाज ने 2 विकेट लेकर इंग्लैंड में किया ऐसा कमाल

भारतीय खिलाड़ी को लगी चोट, पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गया कप्तान; टीम की बढ़ीं मुश्किलें

Latest Cricket News