1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हमें अब हरमनप्रीत और अमोल से आगे बढ़ने की जरूरत, टीम इंडिया की पूर्व कप्तान ने कहा वह कंफर्ट जोन में आ गए हैं

हमें अब हरमनप्रीत और अमोल से आगे बढ़ने की जरूरत, टीम इंडिया की पूर्व कप्तान ने कहा वह कंफर्ट जोन में आ गए हैं

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम का सफर ग्रुप स्टेज के साथ खत्म हो गया, जिसके बाद अब पूर्व कप्तान और BCCI की प्रशासकों की समिति की सदस्य रहीं डायना एडुल्जी दोनों को उनके पद से हटाने से मांग की है।

Harmanpreet Kaur And Amol Muzumdar- India TV Hindi
Image Source : PTI हरमनप्रीत कौर और अमोल मजूमदार

इंग्लैंड में खेले जा रहे आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम से फैंस को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी लेकिन उन्होंने उम्मीदों पर पूरी तरह से पानी फेर दिया, जिसमें उनका सफर ग्रुप स्टेज से आगे नहीं बढ़ सका। अब टीम इंडिया के इस खराब प्रदर्शन के बावजूद हरमनप्रीत कौर को बीसीसीआई ने कप्तान बनाए रखा हुआ है तो वहीं टीम इंडिया की पूर्व कप्तान और BCCI की प्रशासकों की समिति की सदस्य रहीं डायना एडुल्जी ने कप्तान और हेड कोच अमोल मजूमदार को उनके पद से हटाने की सिफारिश की है। एडुल्जी ने अपने दिए बयान में कहा कि खिलाड़ी और कोच एक कंफर्ट जोन में आ गए हैं। ऐसे में मुझे लगता है हमें उनसे अब आगे की तरफ सोचना चाहिए।

हमें कम से कम टी20 में अब हरमनप्रीत से आगे बढ़ने की जरूरत

डायन एडुल्जी ने क्रिकबज को दिए बयान में कहा कि मुझे लगता है कि अब हमको हरमनप्रीत कौर से आगे बढ़ने की जरूरत है। वह एक शानदार खिलाड़ी हैं और मैंने हमेशा उनका समर्थन किया है, लेकिन अब समय आ गया है कि हमें कम से कम टी20 में नए कप्तान की तरफ देखना चाहिए और हरमन को एक खिलाड़ी के तौर पर खिलाना चाहिए। हमारे पास कोई नई सोच का कप्तान होना चाहिए क्योंकि मुझे लगता है कि हरमनप्रीत अब एक कंफर्ट जोन में आ गई हैं। मुझे लगता है कि अब कड़े फैसले लेने का समय आ गया है और अगर आप चाहते हैं कि टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन करें तो हमें सच में कुछ बड़े कदम उठाने होंगे और प्रदर्शन में आ रही इस गिरावट को रोकना होगा।

पुरुष क्रिकेट में फैसले लिए जा सकते तो फिर महिला में ऐसा क्यों नहीं

टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बावजूद सूर्यकुमार यादव को कप्तान से हटाने के साथ स्क्वाड से भी बाहर कर दिया गया। वहीं डायना एडुल्जी ने इसी को लेकर कहा कि पुरुष क्रिकेट टीम को लेकर कड़े फैसले लिए जा सकते हैं तो महिला क्रिकेट के ऐसा क्यों नहीं हो सकता है। क्योंकि मैंने हरमन को मैच के बाद प्रेजेंटेशन में यह कहते हुए सुना था कि वे ओलंपिक का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। यही बात सूर्यकुमार ने भी कही थी। तो अगर हम पुरुषों के क्रिकेट में बड़े फैसले ले सकते हैं, तो मुझे लगता है कि हमें महिलाओं के क्रिकेट में भी बड़े फैसले लेने चाहिए। अगर वह खेल रही हैं तो उन्हें अपना सामान्य गेम खेलना चाहिए। उन्हें हालात की परवाह किए बिना पूरी ताकत से खेलना चाहिए। सेफ खेलने पर भी आप हार ही रहे हैं। अगर आप आक्रामक होकर खेलते हैं और हारते हैं, तो भी नतीजा वही रहता है। इसलिए आक्रामक होकर खेलना ही बेहतर है, क्या पता आप कामयाब हो जाएं जैसा कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में किया था।

मुझे नहीं लगता कि अमोल अब इससे अधिक कुछ कर

भारतीय महिला टीम के मौजूदा हेड कोच अमोल मजूमदार की डायना एडुल्जी ने तीखी आलोचना करते हुए कहा कि मुझे नहीं लगता कि वह इससे अधिक कुछ योगदान दे सकते हैं जो उन्होंने पहले किया है। इसमें कोई शकर नहीं कि उन्होंने अच्छा किया लेकिन अब टीम को एक ऐसे व्यक्ति जरूरत है जो टीम का मनोबल बढ़ा सके और थोड़ा सख्त भी हो क्योंकि मुझे लगता है कि खिलाड़ियों को कंफर्ट जोन से बाहर निकालने की जरूरत है। वहीं एडुल्जी ने टीम चयन को लेकर भी सवाल खड़े किए जिसमें उन्होंने कहा कि हमने यास्तिका को किस भूमिका के लिए स्क्वाड में शामिल किया था। वह बल्लेबाजी करने नहीं आ सकीं। वह गेंदबाजी करती नहीं हैं और वह दूसरी विकेटकीपर हैं। ऐसे में हम उनकी जगह पर किसी ऐसे खिलाड़ी को चुन सकते थे जो टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकता था।

ये भी पढ़ें

टीम इंडिया ने इंग्लैंड में आखिरी बार कब जीती थी टी20 सीरीज, 4 साल बाद होगा आमना-सामना

वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा पहले टी20 में डेब्यू का मौका? कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया सस्पेंस भरा जवाब

Latest Cricket News