1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. प्लेइंग 11 का हुआ ऐलान, 10 महीने बाद टी20 टीम में हुई इस खिलाड़ी की वापसी

प्लेइंग 11 का हुआ ऐलान, 10 महीने बाद टी20 टीम में हुई इस खिलाड़ी की वापसी

ENG vs SA: इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका 10 सितंबर को कार्डिफ के मैदान पर तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा, जिसको लेकर मेजबान टीम ने अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है।

England Cricket Team- India TV Hindi
Image Source : AP इंग्लैंड क्रिकेट टीम

साउथ अफ्रीका की टीम इस समय इंग्लैंड के दौरे पर है, जहां उन्होंने मेजबान टीम के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज को जहां 2-1 से अपने नाम किया तो वहीं अब उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इस सीरीज का पहला मुकाबला 10 सितंबर को कार्डिफ के मैदान पर खेला जाएगा। इंग्लैंड ने पहले मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है, जिसमें कई प्लेयर्स की टीम में वापसी देखने को मिली है।

सैम करन की 10 महीने बाद हुई प्लेइंग 11 में वापसी

इंग्लैंड की टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए जो अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान किया है उसमें ऑलराउंडर खिलाड़ी सैम करन की वापसी हुई है, जिन्होंने अपना पिछला टी20 मुकाबला पिछले साल नवंबर के महीने में खेला था। सैम करन का हाल में ही खत्म हुए द हंड्रेड के सीजन में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला था, जिसमें उन्होंने ओवल इनविंसिबल टीम की तरफ से खेलते हुए बल्ले से जहां 238 रन बनाए तो वहीं गेंदबाजी में 12 विकेट हासिल किए।

सैम करन के अलावा प्लेइंग 11 में जोफ्रा आर्चर, फिल सॉल्ट और  जेमी ओवरटन को भी जगह मिली है। अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड के लिए तैयारियों के नजरिए से ये काफी बड़ी सीरीज मानी जा रही है, जिसमें कप्तान हैरी ब्रूक के प्रदर्शन पर भी सभी की नजरें रहने वाली हैं। इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 इंटरनेशनल में हेड टू हेड रिकॉर्ड देखा जाए तो उसमें दोनों टीमों के बीच कुल 26 मैच खेले गए हैं, जिसमें 12 इंग्लैंड ने जीते हैं तो वहीं 13 मुकाबलों को साउथ अफ्रीका की टीम ने अपने नाम किया है, जबकि एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11

फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक (कप्तान), सैम करन, टॉम बैंटन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद।

यहां पर देख सकते हैं पहले टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

दोनों टीमों के बीच होने वाले टी20 सीरीज के पहले मुकाबले के लाइव टेलीकास्ट को लेकर बात की जाए तो उसमें टीवी पर सोनी टेन नेटवर्क पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। वहीं ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग को लेकर बात की जाए तो मैच सोनी लिव के ऐप पर सीधा प्रसारण किया जाएगा, जिसमें फैंस लॉगिन कर मुकाबले का आनंद ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें

IND vs UAE के बीच टी20 में ऐसा रहा है हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिछली बार 9 साल पहले हुई थी भिड़ंत

Asia Cup 2025: अफगानिस्तान ने जीत के साथ किया आगाज, पहले ही मैच में हांगकांग को दी करारी मात

Latest Cricket News