1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Asia Cup 2025: अफगानिस्तान ने जीत के साथ किया आगाज, पहले ही मैच में हांगकांग को दी करारी मात

Asia Cup 2025: अफगानिस्तान ने जीत के साथ किया आगाज, पहले ही मैच में हांगकांग को दी करारी मात

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Sep 09, 2025 11:57 pm IST,  Updated : Sep 10, 2025 06:39 am IST

एशिया कप 2025 के पहले मैच में अफगानिस्तान की टीम ने हांगकांग को बुरी तरह हराया है। अफगानिस्तान की टीम ने गेंद और बल्ले से इस मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया।

Afghanistan Cricket Team- India TV Hindi
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम Image Source : PTI

टी-20 एशिया कप 2025 के पहले मैच में अफगानिस्तान ने हांगकांग को 94 रनों से मात दी। यह टी-20 एशिया कप में रनों के हिसाब से तीसरी सबसे बड़ी जीत है। इस मैच में अफगानिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए हांगकांग के सामने 189 रन का टारगेट रखा था। टारगेट का पीछा करने उतरी हांगकांग की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 94 रन बनाने में कामयाब रही। अफगानिस्तान के इस जीत के हीरो अजमतुल्लाह ओमरजई रहे, उन्होंने बल्ले से शानदार 53 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में भी उन्होंने एक विकेट चटकाए। इसके साथ ही फील्डिंग में भी उन्होंने शानदार थ्रो से एक रन आउट भी किया।

अजमतुल्लाह ओमरजई और सेदिकुल्लाह अटल ने लगाया शानदार अर्धशतक

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम को इस मैच में शुरुआत अच्छी मिली थी। रहमानुल्लाह गुरबाज और सेदिकुल्लाह अटल के बीच पहले विकेट के लिए 25 रन की पार्टनरशिप हुई। अटल ने 52 गेंदों पर 73 रन बनाए। वहीं गुरबाज 5 गेंदों पर 8 रन बनाए। इब्राहिम जादरान 4 गेंदों पर 1 रन बनाए। इसके बाद 26 गेंदों पर 33 रन मोहम्मद नबी ने बनाए। जबकि अंत में अजमतुल्लाह ओमरजई ने 21 गेंदों पर 53 रनों की तूफानी पारी खेली। गेंदबाजी की बात करें तो आयुष शुक्ला और किंचित शाह ने दो-दो विकेट चटकाए। 20 ओवर बैटिंग करने के बाद अफगानिस्तान की टीम 6 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाने में कामयाब रही।

बाबर हयात के अलावा बाकी के हांगकांग के बल्लेबाज रहे फ्लॉप

टारगेट का पीछा करने उतरी हांगकांग की शुरुआत बिल्कुल भी अच्छी नहीं रही। पहले ओवर की तीसरी गेंद पर टीम को बड़ा झटका अंशुमन राथ के रूप में लगा वह गोल्डन डक पर आउट हुए। उनके बाद उनके जोड़ीदार जीशान अली 6 गेंदों पर 5 रन बनाए। वहीँ निजाकत खान बिना कोई गेंद खेले रन आउट हो गए। वहीं कलहान चल्लू 8 गेंदों पर 4 रन बनाकर रनआउट हुए। 24 के स्कोर पर टीम के टॉप-5 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। इस मैच में बाबर हयात ने अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा 43 गेंदों पर 39 रन बनाए। इस दौरान वह तीन सिक्स लगाने में कामयाब रहे। हांगकांग की तरफ से सिर्फ दो बल्लेबाज डबल डिजिट स्कोर तक पहुंच पाए। 20 ओवर्स खत्म होने के बाद हांगकांग की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 94 रन ही बनाने में कामयाब हो सकी। अफगानिस्तान के लिए गुबदीन नईब और फजहलक फारुकी ने 2-2 विकेट हासिल किए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल