टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले तैयारियों को ध्यान में रखते हुए इंग्लैंड की टीम श्रीलंका के दौरे पर पहुंची है, जहां पर वह 22 जनवरी से जहां मेजबान टीम के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी, तो वहीं इसके बाद उसे 30 जनवरी से तीन मैचों की टी20 सीरीज भी खेलनी है। दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज के तीनों मुकाबले कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाएंगे, जिसमें पहले मैच को लेकर इंग्लैंड ने अपने प्लेइंग-11 का ऐलान कर दिया है, जिसमें 776 दिनों के लंबे अंतराल के बाद ओपनिंग बल्लेबाज जैक क्रॉली की वापसी देखने को मिली है। वहीं मेजबान श्रीलंका ने भी वनडे सीरीज का आगाज होने से ठीक एक दिन पहले अपने स्क्वाड का ऐलान किया है।
जैक क्रॉली के अलावा जो रूट भी प्लेइंग 11 का हिस्सा
श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच को लेकर इंग्लैंड की प्लेइंग 11 को लेकर बात की जाए तो उसमें जैक क्रॉली के साथ पहले वनडे मैच में ओपनिंग जिम्मेदारी बेन डकेट संभालते हुए नजर आएंगे, तो वहीं मिडिल ऑर्डर में जो रूट, जैकब बेथेल, कप्तान हैरी ब्रूक के अलावा जोस बटलर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस मैच में इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग 11 में श्रीलंकाई पिचों को ध्यान में रखते हुए 2 प्रमुख स्पिन गेंदबाजों को शामिल करने का फैसला लिया है, जिसमें उन्होंने आदिल रशीद के अलावा लियम डॉसन को मौका दिया है, इसके अलावा इनका साथ देने के लिए स्पिन ऑलराउंडर खिलाड़ी विल जैक्स भी होंगे।
श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11
जैक क्रॉली, बेन डकेट, जो रूट, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), विल जैक्स, सैम करन, जेमी ओवरटन, लियम डॉसन, आदिल राशिद।
वनडे सीरीज में चरिथ असलंका संभालेंगे कप्तानी
इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होने से ठीक एक दिन पर श्रीलंका क्रिकेट ने अपने स्क्वाड का ऐलान किया है, जिसमें कप्तानी की जिम्मेदारी एकबार फिर से चरिथ असलंका संभालते हुए दिखाई देंगे। वहीं इसके अलावा कुसल मेंडिस, कामेंदु मेंडिस और वानिंदु हसरंगा को भी स्क्वाड में शामिल किया गया है। टी20 वर्ल्ड कप से पहले इन सभी का बेहतर प्रदर्शन करना श्रीलंकाई टीम के लिए काफी अहम है।
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका का स्क्वाड
चरिथ असलंका (कप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, पवन रत्नायके, धनंजय डी सिल्वा, जेनिथ लियानगे, कामिंदु मेंडिस, डुनिथ वेल्लागे, वानिंदु हसरंगा, जेफरी वांडरसे, महीश तीक्ष्णा, मिलन रत्नायके, असिथा फर्नांडो, प्रमोद मदुशन, ईशान मलिंगा।
ये भी पढ़ें
टी20 वर्ल्ड कप को लेकर आया अब बांग्लादेश कप्तान का बयान, सवाल से घबराए; कहा - इस वक्त पूरा देश ही असमंजस में है
पाकिस्तान के धाकड़ ऑलराउंडर ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, साल 1999 में हुआ था डेब्यू
Latest Cricket News