A
Hindi News खेल क्रिकेट अहम मुकाबले से 2 दिन पहले हो गया प्लेइंग 11 का ऐलान, 3 साल बाद धाकड़ ऑलराउंडर को मिला मौका

अहम मुकाबले से 2 दिन पहले हो गया प्लेइंग 11 का ऐलान, 3 साल बाद धाकड़ ऑलराउंडर को मिला मौका

एशेज 2025 का दूसरा टेस्ट मैच 4 दिसंबर से गाबा में खेला जाना है। इस मुकाबले के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है।

england- India TV Hindi Image Source : AP इंग्लैंड क्रिकेट टीम

ENG vs AUS: इंग्लैंड क्रिकेट टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच एशेज सीरीज खेली जा रही है। एशेज के पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को करारी शिकस्त दी थी। इंग्लैंड को 8 विकेट से हार का मुंह देखना पड़ा था। ये मुकाबला महज 2 दिन के भीतर समाप्त हो गया था। पहले टेस्ट में बुरी तरह हारने के बाद मेहमान इंग्लैंड टीम अब दूसरे टेस्ट में पलटवार करने के इरादे से गाबा में उतरेगी। दूसरा टेस्ट मैच 4 दिसंबर से खेला जाएगा। इस मैच से 2 दिन पहले ही इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है।

3 साल बाद आया बुलावा

इंग्लैंड ने प्लेइंग इलेवन में एक बड़ा बदलाव किया है। 27 साल के ऑलराउंडर विल जैक्स को मौका दिया गया है। विल जैक्स की चोटिल मार्क वुड की जगह प्लेइंग इलेवन में एंट्री हुई है। विल जैक्स ने 3 साल पहले पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी में अपना पहला टेस्ट मैच खेला था। जैक्स ने अपने डेब्यू टेस्ट मैच में 6 विकेट चटकाने का बड़ा कारनामा किया था। हालांकि, दिसंबर 2022 में अपना दूसरा टेस्ट मैच खेलने के बाद वह टीम से बाहर हो गए थे। अब 3 साल के लंबे वक्त के बाद विल जैक्स की इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में वापसी हो गई है। उन्होंने इंग्लैंड के लिए अब तक 2 टेस्ट मैच खेले हैं और 89 रन बनाने के अलावा 6 विकेट चटकाए हैं। 

उतार-चढ़ाव भरा रहा है करियर

जैक्स ने पिछले दो सीजन में सिर्फ 5 फर्स्ट-क्लास मैच खेले हैं और 2025 में तीन काउंटी चैंपियनशिप में 38.80 के औसत से सिर्फ 5 विकेट लिए हैं। अगर वह आने वाले टेस्ट में एक विकेट लेते हैं, तो यह 2018 में डेब्यू करने के बाद से फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में उनका सिर्फ 50वां विकेट होगा। जैक्स ने भले ही पिछले 3 साल में एक भी टेस्ट मैच नहीं खेला है लेकिन उन्हें लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में स्पिनर के तौर पर बीच-बीच में इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने ODI और T20I में कुल मिलाकर 50 मैच खेले हैं और महज 9 विकेट झटके हैं। उन्होंने समर सीजन में हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम के साथ काम किया था। यही चीज उनको एशेज टीम में जगह दिलाने में मददगार साबित हुई। इसके बाद जैक्स अक्टूबर में दो साल का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट पाने में सफल रहे।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), विल जैक्स, गस एटकिंसन, ब्राइडन कार्स, जोफ्रा आर्चर।

यह भी पढ़ें:

NZ vs WI: केन विलियमसन ने टेस्ट में कमबैक करते ही किया कमाल, दिग्गज हाशिम अमला को पछाड़ दिया

वर्ल्ड कप से डेढ़ महीने पहले ही टीम का हो गया ऐलान, 19 साल के गेंदबाज को बनाया गया कप्तान

Latest Cricket News