1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ENG vs SA: तीसरे वनडे के लिए इंग्लैंड ने किया प्लेइंग XI का ऐलान, टीम में हुआ एक बदलाव

ENG vs SA: तीसरे वनडे के लिए इंग्लैंड ने किया प्लेइंग XI का ऐलान, टीम में हुआ एक बदलाव

इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे मैच 7 सितंबर को खेला जाएगा। इस मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग XI का ऐलान कर दिया है।

England Cricket Team- India TV Hindi
Image Source : AP इंग्लैंड क्रिकेट टीम

इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच इन दिनों तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे मैच 7 सितंबर को साउथैम्पटन के रोज बाउल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच के लिए इंग्लैंड ने अपने प्लेइंग XI का ऐलान कर दिया है। इंग्लैंड ने आखिरी मैच के लिए अपनी प्लेइंग XI में एक बदलाव किया है। उन्होंने तेज गेंदबाज साकिब महमूद की जगह प्लेइंग XI में जेमी ओवरटन को शामिल किया है।

दूसरे वनडे मैच में काफी खराब रही थी इंग्लैंड की गेंदबाजी

आपको बता दें दूसरे वनडे मैच में इंग्लैंड की गेंदबाजी बेहद खराब रही थी। जैकब बेथल और विल जैक्स की जोड़ी ने कुल 10 ओवर में 112 रन खर्च किए थे, इस दौरान बेथल को सिर्फ एक विकेट मिला। वहीं साकिब महमूद जिन्हें तीसरे मैच से बाहर किया गया है उन्होंने 10 ओवर में 53 रन खर्च किए थे। लेकिन उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला।

जैमी ओवरटन पर रहेंगी सभी की नजरें

जैमी ओवरटन की बात करें तो उन्होंने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से ब्रेक लिया था और वह अब सिर्फ लिमिटेड ओवर्स फॉर्मेट में खेलते हुए नजर आएंगे। अब देखना ये होगा कि इस वनडे मैच में वह कैसा प्रदर्शन करते हैं। ओवरटन की बात करें तो उन्होंने अपना आखिरी वनडे मैच इसी साल मई में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। उसके बाद वह भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में खेलते हुए नजर आए थे।

साउथ अफ्रीका सीरीज कर चुका है अपने नाम

पांच मैचों की इस वनडे सीरीज को साउथ अफ्रीका की टीम पहले ही 2-0 से अपने नाम कर चुकी है। उन्होंने पहले वनडे मैच में इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया था। वहीं दूसरे मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच रनों से जीत दर्ज की थी। अब साउथ अफ्रीका की टीम तीसरे मैच को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी। वहीं इंग्लैंड की टीम जीत के साथ इस सीरीज का अंत करना चाहेगी।

तीसरे वनडे मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग XI

जेमी स्मिथ, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रुक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद

यह भी पढ़ें

एशिया कप 2025 के लिए हिन्दी कॉमेंट्री पैनल का हुआ ऐलान, सहवाग और इरफान पठान जैसे पूर्व प्लेयर्स शामिल

ENG vs SA: कब और कहां खेला जाएगा तीसरा वनडे मैच, भारत में कहां देख पाएंगे Live

Latest Cricket News