A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जीत के बाद इंग्लैंड को PCT में हुआ फायदा, WTC 2025-27 में ऑस्ट्रेलिया को पहली बार मिली हार

जीत के बाद इंग्लैंड को PCT में हुआ फायदा, WTC 2025-27 में ऑस्ट्रेलिया को पहली बार मिली हार

इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथा टेस्ट मैच शानदार अंदाज में अपने नाम कर लिया। इंग्लैंड के लिए मैच में जोश टंग ने बेहतरीन गेंदबाजी का नमूना पेश किया और जीत में अहम भूमिका निभाई।

england vs australia- India TV Hindi
Image Source : AP ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड की क्रिकेट टीमें

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम को चार विकेट से पटखनी दी है। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इंग्लैंड को जीतने के लिए 175 रनों का टारगेट दिया था, जिसे इंग्लैंड ने बिना किसी परेशानी के चेज कर लिया। इंग्लैंड की साल 2011 के बाद ऑस्ट्रेलिया में यह पहली टेस्ट जीत है, जो उसे बेन स्टोक्स की कप्तानी में नसीब हुई है। दूसरी तरफ जीत के बाद इंग्लैंड को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की प्वाइंट्स टेबल में PCT में फायदा हुआ है।

7वें नंबर पर काबिज है इंग्लैंड की टीम

इंग्लैंड की टीम का जीत के बाद पीसीटी बढ़ा है। अब इंग्लैंड का पीसीटी 35.19 हो गया है। मैच से पहले उसका पीसीटी 27.08 था। लेकिन इंग्लैंड का स्थान नहीं बदला है और वह सातवें नंबर पर काबिज है। मौजूदा चक्र में इंग्लैंड ने कुल 9 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 3 में जीत दर्ज की है और पांच में उसे हार का मुंह देखना पड़ा है। जबकि एक मैच ड्रॉ रहा है।

WTC 2025-27 ऑस्ट्रेलिया को मिली पहली हार

WTC 2025-27 में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम की ये पहली हार है। इस मैच से पहले उसने मौजूदा चक्र में कुल 6 मुकाबले खेले थे और सभी में जीत दर्ज की थी। हार से उसे ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है और वह पहले स्थान पर ही काबिज है। हां उसका पीसीटी जरूर कम हुआ है। अब उसका पीसीटी 100 प्रतिशत से 85.71  हो गया है।

छठे नंबर पर विराजमान है भारतीय टीम

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय छठे पायदान पर काबिज है और उसने अभी तक कुल 9 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से चार में जीत दर्ज की है और चार मैच हारे हैं। जबकि एक मैच ड्रॉ रहा है। इस समय उसका पीसीटी 48.15 है। भारतीय टीम को अपने घर पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज 0-2 से गंवानी पड़ी थी।

इंग्लैंड के लिए चौथे टेस्ट मैच में जोश टंग ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और वह टीम के लिए सबसे बडे़ मैच विनर बनकर उभरे। उन्होंने पहली पारी में पांच विकेट हासिल किए थे और उनकी वजह से ही ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में बड़ा स्कोर नहीं बना पाई थी, तब विरोधी टीम सिर्फ 152 रनों पर सिमट गई। इसके बाद दूसरी पारी में टंग ने दो विकेट झटके। अच्छे खेल के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।

यह भी पढ़ें:

ENG vs AUS: भारतीय टीम के बराबर पहुंचा इंग्लैंड, इतने साल बाद ऑस्ट्रेलिया में नसीब हुई टेस्ट जीत

T20 World Cup 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए बजी खतरे की घंटी, स्टार खिलाड़ी हो गया चोटिल

Latest Cricket News