1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान, किन प्लेयर्स को मिला मौका

भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान, किन प्लेयर्स को मिला मौका

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 मैचों की सीरीज के बाद वनडे मुकाबले खेले जाएंगे। इसके लिए इंग्लैंड ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान एक बार फिर से हैरी ब्रूक के कंधों पर होगी।

harry brook- India TV Hindi
Image Source : GETTY हैरी ब्रूक

भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त इंग्लैंड के दौरे पर है। जहां अभी पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के कारण रद करना पड़ा था। अब दूसरा मैच मैनचेस्टर में 4 जुलाई को खेला जाएगा। टी20 सीरीज के बाद वनडे सीरीज का आगाज होगा, इसके लिए अब इंग्लैंड की ओर से टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान हैरी ब्रूक के ही पास रहेगी। 

इंग्लैंड ने किया भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड की ओर से भारत के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान हो गया है। हैरी ब्रूक टीम की कप्तानी वहां भी करते हुए दिखाई देंगे। टीम में जॉस बटलर, आदिल रशीद, सैम करन, जो रूट, विल जैक्स जैसे खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान पहले ही कर दिया गया है। इसमें कप्तानी की जिम्मेदारी शुभमन गिल संभालेंगे। साथ ही रोहित शर्मा और विराट कोहली को भी शामिल किया गया है। इंग्लैंड में इन दोनों प्लेयर्स का जबरदस्त बज बना हुआ है और उनके मैदान में उतरने का इंतजार किया जा रहा है। 

14 जुलाई को खेला जाएगा भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच

इस बीच सीरीज की बात की जाए तो टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का आखिरी मैच 11 जुलाई को खेला जाएगा। इसके बाद पहला वनडे मैच 14 जुलाई को खेला जाएगा। दूसरा मैच 16 जुलाई को होगा, वहीं तीसरा और आखिरी मुकाबला 19 जुलाई को होगा। इसके साथ ही सीरीज का समापन हो जाएगा। 

Image Source : india tvभारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज शेड्यूल

जल्द इंग्लैंड रवाना होंगे भारतीय खिलाड़ी

इस बीच आपको बता दें कि टीम का ऐलान तो बीसीसीआई ने काफी पहले ही कर दिया था, लेकिन जो खिलाड़ी केवल वनडे सीरीज के लिए चुने गए हैं, वो अभी इंग्लैंड रवाना नहीं हुए हैं, लेकिन जल्द ही वे वहां पहुंचकर अपनी अपनी तैयारी करते हुए नजर आएंगे। 

भारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, जो रूट, जोश टंग। 

भारत की ODI टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेट कीपर), ईशान किशन (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़।

यह भी पढ़ें 

साई सुदर्शन ने ठोका एक और शतक, देवदत्त पडिक्कल ने भी खेली कमाल की पारी

कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा टी20 मैच, अब 10 बजे का नहीं करना होगा इंतजार

Latest Cricket News