साई सुदर्शन ने एक और शतक ठोककर बता दिया है कि वे इस वक्त जबरदस्त फॉर्म में हैं। उन्होंने ये शतक भारत ए की ओर से खेलते हुए श्रीलंका ए के खिलाफ लगाया है, जो एक अनौपचारिक टेस्ट मैच है। इतना ही नहीं, देवदत्त पडिक्कल ने भी बेहतरी पारी खेलने का काम किया है। श्रीलंका ए की ओर से पहली पारी में बनाए गए 366 रन के जवाब में टीम इंडिया ने मजबूत शुरुआत की है।
भारत ए और श्रीलंका ए के बीच खेली जा रही है दो टेस्ट मैचों की सीरीज
भारत ए और श्रीलंका ए के बीच इस वक्त टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। पहला मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ था। इसके बाद दूसरे टेस्ट में श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 366 रनों का बड़ा स्कोर बनाने में कामयाबी हासिल की। जिसमें कप्तान सहान अराचिगे का शानदार शतक शामिल रहा। इसके बाद जब टीम इंडिया बल्लेबाजी के लिए उतरी तो सलामी बल्लेबाज अमन मोखाड़े 38 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए, लेकिन इसके बाद साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल ने मोर्चा संभाला।
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल ने भी खेली जबरदस्त पारी
साई सुदर्शन ने इस दौरान शानदार शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने जबरदस्त बल्लेबाजी की और अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। इसके अलावा तीसरे नंबर पर आए देवदत्त पडिक्कल भी अपनी सेंचुरी के करीब पहुंच गए हैं, लेकिन इससे पहले कि वे इसे पूरा कर पाते, दिन का खेल खत्म हो गया। यानी पहला विकेट गिरने के बाद भारतीय टीम ने 250 के करीब का स्कोर बना दिया है और कोई खास नुकसान भी नहीं हुआ।
मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया काफी मजबूत
इसी सीरीज के पहले मैच में भी साई ने पहली पारी में शानदार 132 रनों की पाी खेली थी। दूसरी पारी में वे सात रन पर नाबाद रहे। इससे पहले जब भारत और अफगानिस्तान के बीच एक टेस्ट खेला गया था, उसमें भी साई ने 81 रन की अहम पारी खेली थी। यानी साई इस वक्त जबरदस्त फार्म में चल रहे हैं। अभी भारत ए बनाम श्रीलंका ए मैच का दूसरा ही दिन है और टीम इंडिया मजबूत स्थिति में पहुंच चुकी है। इस मैच को जीतकर उसके पास सीरीज भी अपने नाम करने का मौका है।
यह भी पढ़ें
गुरनूर बरार ने श्रीलंका-ए के खिलाफ मुकाबले में गेंद से दिखाया कमाल, 77 रन देकर झटके 4 विकेट