1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया से हारते ही इंग्लैंड को PCT में झेलना पड़ा नुकसान, जानें भारत का हाल

WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया से हारते ही इंग्लैंड को PCT में झेलना पड़ा नुकसान, जानें भारत का हाल

इंग्लैंड के बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरी पारी में अच्छा नहीं कर पाए और बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए। इसी वजह से टीम को टीम को हार का सामना करना पड़ा।

england- India TV Hindi
Image Source : AP भारत और इंग्लैंड की क्रिकेट टीमें

एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने धमाकेदार अंदाज में इंग्लैंड को 8 विकेट से पटखनी दी और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। इस मैच में हारते ही इंग्लैंड को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की प्वाइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है। प्वाइंट्स टेबल के टॉप-2 में रहने वाली टीमें फाइनल के लिए क्वालीफाई करती हैं।

इंग्लैंड का PCT हुआ कम

मैच से पहले WTC की प्वाइंट्स टेबल में इंग्लैंड की टीम छठे नंबर पर थी और अभी भी वह छठे नंबर पर मौजूद है। लेकिन PCT में उसे नुकसान हुआ है। मैच से पहले इंग्लैंड का पीसीटी 43.33 था, जो अब लुढ़कर 36.11 पर अब गया है। इंग्लैंड ने अभी तक WTC के मौजूदा चक्र में कुल 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से दो जीते हैं और तीन में हार का सामना करना पड़ा है।

ऑस्ट्रेलिया ने WTC 2025-27 में नहीं हारा है एक भी मैच

दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने अपना अजेय अभियान जारी रखा हुआ है। टीम ने अभी तक चार मुकाबले खेले हैं और चारों में जीत दर्ज की है। उसका पीसीटी इस समय 100 है और वह प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर काबिज है।

चौथे नंबर पर काबिज है भारतीय टीम

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है। इस सीरीज के पहले मुकाबले में भारत को अफ्रीका से 30 रनों से हार मिली थी, जबकि दूसरा मुकाबला गुवाहाटी के मैदान पर खेला जा रहा है। WTC 2025-27 की प्वाइंट्स टेबल में भारतीय टीम इस समय चौथे नंबर पर विराजमान है। टीम ने अभी तक कुल 8 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से चार में जीत हासिल की है और तीन हारे हैं, जबकि एक मैच ड्रॉ रहा था। उसका पीसीटी 54.17 रहा है।

एशेज सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को जीतने के लिए 205 रनों का टारगेट दिया, जिसे कंगारूओं की टीम ने ट्रेविस हेड के शतक की बदौलत आसानी से चेज कर लिया। उन्होंने 123 रन बनाए। उनके अलावा मिचेल स्टार्क ने गेंदबाजी में कमाल का खेल दिखाया और मैच में कुल 10 विकेट झटके। इसी वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला।

यह भी पढ़ें:

सबसे तेज चेज हुआ 200+ रनों का टारगेट, टेस्ट में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड; ऑस्ट्रेलिया ने रचा इतिहास

104 साल बाद हुआ ऐसा करिश्मा, दो दिन में ही ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को चटाई धूल; ये खिलाड़ी बना हीरो

Latest Cricket News