A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टेस्ट सीरीज से पहले आई बुरी खबर, तेज गेंदबाज को लगी चोट

टेस्ट सीरीज से पहले आई बुरी खबर, तेज गेंदबाज को लगी चोट

इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तगड़ा झटका लगा है। पर्थ में खेले जा रहे इंट्रा-स्क्वॉड वार्म-अप मैच में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड चोटिल हो गए हैं।

Mark Wood- India TV Hindi
Image Source : PTI मार्क वुड

Mark Wood: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का 21 नवंबर से आगाज होगा। इस अहम सीरीज से पहले इंग्लैंड को तगड़ झटका लगा है। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड चोटिल हो गए हैं। मार्क वुड को पर्थ में अभ्यास मैच के दौरान बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट का सामना करना पड़ा है। वुड ने अपने बाएं घुटने की सर्जरी के बाद 9 महीनों में अपना पहला प्रतिस्पर्धी मैच लिलाक हिल में लायंस के खिलाफ खेला। उन्होंने 2 चार ओवर के स्पेल में गेंदबाजी की। दूसरे सत्र के बीच में ही वह अपने दूसरे चार ओवर के स्पेल के बाद मैदान छोड़कर चले गए। 

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड यानी ECB ने अपने एक बयान में कहा कि मार्क वुड के लिए योजना थी कि वह आज आठ ओवर गेंदबाजी करें। उनकी हैमस्ट्रिंग में कुछ अकड़न है, जिसकी वजह से वह पहले दिन के दूसरे सत्र में कुछ समय के लिए मैदान से बाहर रहे और कल एहतियातन उनका स्कैन होगा। उम्मीद है कि वह दो दिन में फिर से गेंदबाजी करेंगे। आज उनके मैदान पर लौटने की संभावना कम है।

इंग्लैंड और इंग्लैंड लॉयन्स के बीच वार्म-अप मैच का आगाज

फरवरी में चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान लगी घुटने की चोट से उबरने के लिए इंग्लैंड ने वुड के रिहैबिलिटेशन में सावधानी बरती है। शुरुआत में उन्हें भारत के खिलाफ सीरीज के अंतिम टेस्ट में खेलने की उम्मीद थी, लेकिन ट्रेंनिग में लगी चोट के चलते उन्हें पूरे घरेलू सत्र से बाहर होना पड़ा। वुड लायंस के खिलाफ इंग्लैंड के आक्रामक तेज गेंदबाजी आक्रमण का हिस्सा हैं। हालांकि, इसमें ऑफ स्पिनर शोएब बशीर को मुख्य प्लेइंग 11 में नहीं चुना गया है। बता दें, इंग्लैंड टेस्ट टीम पहले एशेज 2025/26 टेस्ट से पहले पर्थ में इंट्रा-स्क्वॉड वार्म-अप मैच में लायंस से भिड़ रही है। यह मुकाबला 13 से 15 नवंबर तक खेला जाना है।

एशेज 2025 का फुल शेड्यूल

  • पहला टेस्ट: 21-25 नवंबर, पर्थ
  • दूसरा टेस्ट: 4-8 दिसंबर, ब्रिस्बेन
  • तीसरा टेस्ट: 17-21 दिसंबर, एडिलेड
  • चौथा टेस्ट: 25-29 दिसंबर, मेलबर्न
  • पांचवां टेस्ट: 3-7 जनवरी, सिडनी

एशेज 2025 के लिए इंग्लैंड का स्क्वॉड:  बेन स्टोक्स (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्स, जैक क्रॉली, बेन डकेट, विल जैक्स, ओली पोप, मैथ्यू पॉट्स, जो रूट, जेमी स्मिथ, जोश टंग, मार्क वुड।

एशेज 2025 के पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड: स्टीव स्मिथ (कप्तान), सीन एबॉट, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी, ब्रेंडन डॉगेट, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिचेल स्टार्क, जेक वेदरल्ड, ब्यू वेबस्टर।

यह भी पढ़ें

टीम इंडिया के स्टार प्लेयर की होने जा रही है वापसी, इस टूर्नामेंट में खेलता आएगा नजर

वनडे सीरीज के लिए स्क्वाड का हुआ ऐलान, 6 साल के बाद इस खिलाड़ी की हुई टीम में वापसी

Latest Cricket News