1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वनडे सीरीज के लिए स्क्वाड का हुआ ऐलान, 6 साल के बाद इस खिलाड़ी की हुई टीम में वापसी

वनडे सीरीज के लिए स्क्वाड का हुआ ऐलान, 6 साल के बाद इस खिलाड़ी की हुई टीम में वापसी

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Nov 13, 2025 11:12 am IST,  Updated : Nov 13, 2025 11:13 am IST

NZ vs WI: वेस्टइंडीज की टीम इस समय न्यूजीलैंड के दौरे पर है, जहां उन्हें 5 मैचों की टी20 सीरीज में 3-1 से हार का सामना करना पड़ा है। वहीं अब विंडीज टीम को 16 नवंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है, जिसको लेकर उन्होंने अपनी स्क्वाड का ऐलान कर दिया है।

West Indies Cricket Team- India TV Hindi
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम Image Source : AP

वेस्टइंडीज की टीम के लिए उनके न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत अच्छी नहीं रही, जिसमें 5 टी20 मैचों की सीरीज में उन्हें 3-1 से हार का सामना करना पड़ा। वहीं अब विंडीज टीम को मेजबान के खिलाफ 16 नवंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। इसको लेकर क्रिकेट वेस्टइंडीज ने अपनी स्क्वाड का ऐलान कर दिया है, जिसमें 6 साल के बाद ओपनिंग बल्लेबाज जॉन कैम्पबेल की वापसी हुई है। वेस्टइंडीज टीम के लिए ये वनडे सीरीज काफी अहम रहने वाली हैं, क्योंकि उनका पिछले कुछ सालों में इस फॉर्मेट में उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन देखने को नहीं मिला है। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का पहला मुकाबला कीवी टीम को क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल के स्टेडियम में खेलना है।

इन दो प्लेयर्स को पहली बार मिली वनडे टीम में जगह

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज को लेकर वेस्टइंडीज टीम के स्क्वाड को लेकर बात की जाए तो उसमें जॉन कैम्पबेल की वापसी के अलावा जोहान लायने और शमार स्प्रिंगर को पहली बार वनडे स्क्वाड में जगह मिली है। इसके अलावा कंधे की चोट के बाद वापसी करने वाले तेज गेंदबाज मैथ्यू फोर्ड जो टी20 स्क्वाड का भी हिस्सा थे उन्हें वनडे सीरीज के लिए भी विंडीज टीम में शामिल किया गया है। इन तीनों ही खिलाड़ियों को अकील हौसेन, गुडाकेश मोती और रामोन सिमंड्स की जगह पर शामिल किया गया है। विंडीज टीम ने अपनी पिछली वनडे सीरीज बांग्लादेश के दौरे पर खेली थी, जिसमें अल्जारी जोसेफ, शमार जोसेफ और जेडिया ब्लेड्स हिस्सा थे जो चोटिल होने के चलते इस सीरीज में खेलते हुए नहीं दिखाई देंगे।

कैम्पबेल ने अपने शानदार फॉर्म के चलते की वनडे टीम में वापसी

जॉन कैम्पबेल को विंडीज वनडे स्क्वाड में ब्रैंडन किंग की जगह पर शामिल किया गया है, जिनका बांग्लादेश के दौरे पर कुछ खास प्रदर्शन देखने को नहीं मिला था। कैम्पबेल ने टेस्ट क्रिकेट में अपने शानदार फॉर्म के चलते वनडे टीम में वापसी की है। जॉन कैम्पबेल ने भारत के दौरे पर खेली गई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में शानदार शतकीय पारी खेली थी। इसके अलावा सुपर50 कप टूर्नामेंट के पिछले सीजन में कैम्पबेल के बल्ले से 278 रन 7 पारियों में देखने को मिले थे, जिसमें वह जमैका टीम सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का स्क्वाड

साई होप (कप्तान), एलिक अथानाज़े, अहकीम ऑगस्टे, जॉन कैम्पबेल, केसी कार्टी, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, अमीर जंगू, जोहान लेने, खैरी पियरे, शेरफेन रदरफोर्ड, जायडन सील्स, रोमारियो शेफर्ड, शमार स्प्रिंगर।

ये भी पढ़ें

कीवी गेंदबाज ने की भुवनेश्वर कुमार और चहल की बराबरी, अपने देश के लिए ऐसा करने वाला बना पहला खिलाड़ी

सुरक्षा चिंताओं के बीच श्रीलंका क्रिकेट ने की अपने प्लेयर्स से बात, पाकिस्तान से अगले 2 वनडे पर लिया गया बड़ा फैसला

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल