1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए बुरी खबर, बेन स्टोक्स दो महीने के लिए हुए क्रिकेट से दूर

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए बुरी खबर, बेन स्टोक्स दो महीने के लिए हुए क्रिकेट से दूर

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स अगले कुछ महीने मैदान से दूर रहेंगे। डरहम के हेड कोच रयान कैंपबेल ने इस खबर की पुष्टि की। स्टोक्स इस वक्त एक गंभीर चोट से जूझ रहे हैं।

Ben Stokes- India TV Hindi
Image Source : PTI बेन स्टोक्स

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स चोट की वजह से क्रिकेट के मैदान से दूर रहेंगे। हाल ही में एक नेट्स सेशन के दौरान बेन स्टोक्स को एक खिलाड़ी ने नेट्स में गेंद उनके चेहरे पर मार दी थी। इस खतरनाक थ्रो की वजह से बेन स्टोक्स के गाल की हड्डी टूट गई, जिस वजह से वह अब अगले दो महीने के लिए क्रिकेट से दूर रहेंगे। फरवरी में उनकी सर्जरी हुई थी इसकी वजह से डरहम के लिए काउंटी सीजन के पहले महीने में वो मैच खेलने के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।

बेन स्टोक्स नहीं हो पाए हैं फिटनेस टेस्ट में पास

बेन स्टोक्स इंग्लैंड लायंस की कोचिंग स्टाफ का हिस्सा थे, जब पाकिस्तान शाहीन्स के खिलाफ यूएई में व्हाइट-बॉल सीरीज खेली गई थी। उन्हें अभी तक खेलने के लिए फिटनेस टेस्ट में पास होने का सर्टिफिकेट नहीं मिला है। स्टोक्स डरहम के लिए अगले हफ्ते केंट के खिलाफ सीजन ओपनर में खेलने वाले थे। टीम के हेड कोच ने बताया था कि स्टोक्स शायद 8 मई से वॉर्सेस्टरशायर के खिलाफ पांचवें मैच से पहले नहीं खेल पाएंगे। उनके गाल में गंभीर चोट है।

बेन स्टोक्स के गाल पर लगी गंभीर चोट

डरहम के हेड कोच रयान कैंपबेल ने स्टोक्स की चोट के बारे में बात करते हुए बताया कि यह घटना इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान के लिए काफी गंभीर हो सकती थी। ESPNcricinfo कैंपबेल ने से बातचीत में कहा कि यह घटना बहुत भयानक हो सकती थी। जितना आप सोचते हैं, उससे कहीं ज्यादा बुरा हो सकता था। अगर गेंद कुछ सेंटीमीटर अलग दिशा में लगती और उनकी आंख पर लग जाती, तो नतीजा कुछ और होता. गेंद बहुत तेज मारी गई थी. हम बस खुश हैं कि वह इससे बच गए।

एशेज सीरीज के दौरान स्टोक्स ने खेला था आखिरी मुकाबला

आपको बता दें कि स्टोक्स ने जनवरी 2025 में एशेज सीरीज के पांचवें टेस्ट में ग्रोइन इंजरी के बाद से कोई भी मैच नहीं खेला है। इस एशेज टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड की टीम को 4-1 से हराया था। अब गाल की हड्डी में लगी चोट के बाद, वह मई में डरहम के लिए सिर्फ दो मैच खेल सकते हैं। उसके बाद वह इंग्लैंड के लिए जून में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में उतरेंगे। इंग्‍लैंड की टीम जून में न्‍यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्‍ट सीरीज खेलेगी। इसके बाद वो अगस्‍त में पाकिस्‍तान के खिलाफ तीन मैचों की टेस्‍ट सीरीज खेलेगी। अब देखना ये होगा इस सीरीज तक स्टोक्स फिट हो पाते हैं या नहीं।

यह भी पढ़ें

विराट कोहली ने मैच विनिंग पारी खेलने के बाद कही दिल की बात, बोले- मैं हमेशा 120% देने की कोशिश करता हूं

विराट कोहली ने SRH के खिलाफ मैच में लगाई रिकार्ड्स की झड़ी, सीजन के पहले ही मैच में किया बड़ा धमाका

 

Latest Cricket News