1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली ने SRH के खिलाफ मैच में लगाई रिकार्ड्स की झड़ी, सीजन के पहले ही मैच में किया बड़ा धमाका

विराट कोहली ने SRH के खिलाफ मैच में लगाई रिकार्ड्स की झड़ी, सीजन के पहले ही मैच में किया बड़ा धमाका

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Mar 29, 2026 09:32 am IST,  Updated : Mar 29, 2026 09:35 am IST

Virat Kohli Record: विराट कोहली को टारगेट चेज करना बहुत पसंद है, इसलिए उन्हें चेज मास्टर कहा जाता है। IPL 2026 के लिए पहले मैच में रन चेज के दौरान विराट कोहली ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया।

Virat Kohli- India TV Hindi
विराट कोहली Image Source : PTI

Virat Kohli Record: विराट कोहली एक टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया है। वह अब सिर्फ वनडे और आईपीएल में खेलते हुए नजर आते हैं। अगर कोई प्लेयर लगातार क्रिकेट न खेल रहा हो तो उनके लिए फॉर्म को बनाए रखना काफी मुश्किल काम होता है लेकिन विराट ने पिछले कुछ समय में ये काम बखूबी अंदाज में किया है। इसका सबूत विराट ने IPL 2026 के पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दिया। उन्होंने इस मैच में नाबाद 69 रन की पारी खेली और रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी।

आईपीएल में रन चेज में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने विराट

विराट कोहली ने अपनी इस पारी के दौरान कई रिकॉर्ड्स बनाए। वह आईपीएल के इतिहास के पहले ऐसे बल्लेबाज बने हैं, जिन्होंने चेज करते हुए 4000 रन का आंकड़ा छुआ है। कई बड़े खिलाड़ी अपने पूरे आईपीएल करियर में इतने रन नहीं बना पाए हैं, जितना विराट कोहली ने चेज करते हुए बना दिए हैं। चेज करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर डेविड वॉर्नर का नाम है। उन्होंने आईपीएल में रन चेज में 3285 रन बनाए हैं। वहीं रोहित शर्मा इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं, उन्होंने 3238 रन बनाए हैं।

IPL में टारगेट का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा रन

  • 4027 - विराट कोहली*
  • 3285 - डेविड वॉर्नर
  • 3238 - रोहित शर्मा
  • 2843 - शिखर धवन
  • 2832 - रॉबिन उथप्पा

विराट ने तोड़ा डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड

इसके साथ ही विराट ने आईपीएल में सफल रन चेज में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में भी उन्होंने डेविड वॉर्नर और शिखर धवन को पीछे छोड़ा है। विराट ने ये कारनामा 21 बार किया है, वहीं डेविड वॉर्नर और शिखर धवन ने ये काम 20-20 बार किया था। गौतम गंभीर ने आईपीएल में सफल रन चेज में 18 बार 50+ रनों की पारी खेली थी। रोहित शर्मा ने 16 बार आईपीएल में सफल रन चेज में सबसे ज्यादा 50+ रन का स्कोर बनाया है।

IPL में सफल रन चेज में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर

  • 21 बार - विराट कोहली*
  • 20 बार - डेविड वॉर्नर
  • 20 बार - शिखर धवन
  • 18 बार - गौतम गंभीर
  • 16 बार - रोहित शर्मा

सैमसन को विराट ने छोड़ा पीछे

69 रन की पारी के साथ ही विराट कोहली अब सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। आईपीएल में इस फ्रेंचाइजी के खिलाफ कोहली ने अभी तक 874 रन बनाए हैं। वहीं संजू सैमसन ने इस फ्रेंचाइजी के खिलाफ 867 रन बनाए हैं। SRH के खिलाफ आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में अब विराट सैमसन से आगे निकल गए हैं।

यह भी पढ़ें

VIDEO: विराट कोहली ने टपकाया आसान कैच, अनुष्का शर्मा का रिएक्शन हो गया वायरल

विराट कोहली ने मैच विनिंग पारी खेलने के बाद कही दिल की बात, बोले- मैं हमेशा 120% देने की कोशिश करता हूं

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल